लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री फड़नवीस ने साधा राज ठाकरे पर निशाना, कहा- उत्तर भारतीयों को धमकाने वालों को उनकी जगह दिखा दी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 25, 2019 09:48 IST

महाराष्ट्र में कई वर्षों से 'उत्तर प्रदेश दिवस' मनाया जाता है. लेकिन पहली बार मुंबई में आयोजित इस समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने हिस्सा लिया.

Open in App

मुंबई, 24 जनवरीः मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने अप्रत्यक्ष रूप से महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि, 'मुंबई में रह रहे उत्तर भारतीयों को कुछ साल पहले धमकाने का कुछ लोग प्रयास कर रहे थे, लेकिन जब से हमने सत्ता संभाली है तब से इन चार वर्षों में किसी की भी उत्तर भारतीयों को धमकाने की हिम्मत नहीं हुई है। इसका कारण है कि जो उत्तर भारतीयों को धमका रहे थे, हमने उन्हें उनकी जगह दिखा दी है।'

मुंबई में गुरुवार को उत्तर भारतीयों के लोक महोत्सव में मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस शामिल हुए। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक भी उपस्थित थे। समारोह में मुख्यमंत्री फड़णवीस ने उत्तर भारतीयों की भूरि-भूरि प्रशंसा की. गौरतलब है कि महाराष्ट्र में कई वर्षों से 'उत्तर प्रदेश दिवस' मनाया जाता है। लेकिन पहली बार मुंबई में आयोजित इस समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने हिस्सा लिया।

समारोह में मुख्यमंत्री फड़नवीस ने कहा कि पूरे देश में मराठी आदमी के समान ही उत्तर भारतीय भी नजर आएंगे। कुछ साल पहले कुछ लोगों ने उत्तर भारतीयों को धमकाने का प्रयास किया था, लेकिन पिछले चार वर्षों में किसी की हिम्मत नहीं हुई कि उत्तर भारतीयों को धमका सके। आज उत्तर भारतीय मुंबई में हैं। महाराष्ट्र के विकास में उत्तर भारतीयों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। अब यह उत्तर भारतीय केवल उत्तर प्रदेश के ही नहीं रहे, बल्कि मुंबईकर और महाराष्ट्रवासी भी हो गए हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्रउत्तर प्रदेशदेवेंद्र फड़नवीसयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो