लाइव न्यूज़ :

Karnataka Assembly Elections 2023: मुख्यमंत्री बोम्मई ने कहा, "हमने तो लिंगायत के साथ वोक्कालिगा को भी आरक्षण दिया, कांग्रेस ने क्या दिया?"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 21, 2023 17:12 IST

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कांग्रेस पर सत्तालोलुप होने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस का एकमात्र उद्देश्य है कि किसी भी तरह से राज्य की गद्दी पाना चाहती है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कांग्रेस पर जनता से झूठ बोलने और गुमराह करने का आरोप लगायाकर्नाटक की जनता ने कांग्रेस की सारी चतुराई देखी है, भला कौन कांग्रेस पर भरोसा करेगालिंगायत समुदाय की असली दुश्मन कांग्रेस है और वो हम पर विरोधी होने का आरोप लगा रही है

बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने विधानसभा चुनाव में विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर जनता से झूठ बोलने और गुमराह करने का आरोप लगाया है। सीएम बोम्मई ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस सत्तालोलुप है और उसका उद्देश्य केवल राज्य की गद्दी पाना है। राज्य के नागरिकों से अपील करते हुए मुख्यमंत्री बोम्मई ने कहा कि अगर वे चाहते हैं कि भाजपा की चलाई जा रही विकास योजनाएं और आरक्षण का लाभ उन्हें मिलता रहे तो वो भाजपा को वोट दें।

विपक्षी दल कांग्रेस द्वारा पेश किये गये चुनावी गारंटी योजना की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कांग्रेस महिलाओं को मुफ्त 10 किलो चावल, 200 यूनिट बिजली और युवाओं को 2,000 रुपये प्रति माह देने का वादा करके उनकी भावनाओं के साथ खेल रही है लेकिन जनता जानती है कि केवल भाजपा ही है, जो हमेशा उनके साथ खड़ी रही है।

सीएम बोम्मई ने कहा, “बीते पांच साल में भाजपा को केवल तीन साल मिले और उसमें भी एक साल से अधिक का समय कोविड से जूझते हुए चला गया। हमने येदियुरप्पा जी की अगुवाई में डबल इंजन की यात्रा शुरू की। कोविड से प्रभावी लड़ाई लड़े हुए हमने राज्य को वापस पटरी पर लाने के लिए काम किया है। जनता ने यह सब अपनी आखों से देखा है।"

भाजपा जब सत्ता में आयी तो उसके सामने कांग्रेस के पांच साल के खराब शासन की तस्वीर थी। भाजपा ने किसानों के बच्चों को छात्रवृत्ति दी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन में बढ़ोतरी की, फसल नुकसान के मुआवजे को दोगुना किया, महिलाओं और युवाओं के लिए स्व-उद्यमिता के कितने ही काम किये।

मुख्यमंत्री बोम्मई ने स्पष्ट कहा, "कर्नाटक की जनता कांग्रेस के 10 किलो मुफ्त चावल के झांसे में बिल्कुल नहीं आयेगी। साल 2013 में यहां प्रति व्यक्ति 10 किलो चावल मिलता था, जिसे सिद्धारमैया की सरकार ने 2014 में घटाकर 5 किलो कर दिया और फिर 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने चालाकी से उसमें 2 किलो बढ़ा दिया। कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस की सारी चतुराई देखी है, ऐसे में भला कैसे लोग कांग्रेस पर भरोसा करेंगे।?"

बोम्मई ने कांग्रेस द्वारा भाजपा पर लिंगायत विरोधी आरोप लगाये जाने पर कहा, "लिंगायत समुदाय की असली दुश्मन कांग्रेस है और वो आज हम पर विरोधी होने का आरोप लगा रही है। यह बेह शर्म की बात है कि जिस पार्टी ने 50 सालों में एक भी लिंगायत को मुख्यमंत्री नहीं दिया, वो चुनाव के समय लिंगायतों की हितैषी बन रही है। कांग्रेस बताए कि वीरेंद्र पाटिल कौन थे, जिन्हें अपमानित करके मुख्यमंत्री की गद्दी से कांग्रेस ने उतारा। कांग्रेस ने राजशेखर मूर्ति को धोखा दिया और उसने शुरू से लिंगायत समुदाय को बांटने का प्रयास किया।"

उन्होंने कहा, "भाजपा ने न केवल लिंगायत का ध्यान रखा बल्कि उसने वोक्कालिगा के भी मांगों का समर्थन किया। भाजपा ने लिंगायत और वोक्कालिगा के आरक्षण को बढ़ाया। कांग्रेस बताये न कि उन्होंने क्या किया। क्या कांग्रेस चाहती है कि लिंगायत और वोक्कालिगा का आरक्षण खत्म कर दिया जाए, क्या वो किसी और को आरक्षण देना चाहते हैं। अगर ऐसा है तो कांग्रेस साफ-साफ बताए न? अपना रुख तो स्पष्ट करे।"

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023Basavaraj Bommaiबीएस येदियुरप्पासिद्धारमैयाBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए