लाइव न्यूज़ :

पटना हाई कोर्ट के जस्टिस मुकेश रसिक हुए मोदी के मुरीद, PM को बताया मॉडल व हीरो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 15, 2018 03:56 IST

पटना हाई कोर्ट को हाल ही में नया चीफ जस्टिस मिला है। नए जज के रूप में पटना को गुजरात हाई कोर्ट में जज रहे जस्टिस मुकेश रसिक भाई शाह मिले हैं।

Open in App

पटना हाई कोर्ट को हाल ही में नया चीफ जस्टिस मिला है। नए जज के रूप में पटना को गुजरात हाई कोर्ट में जज रहे जस्टिस मुकेश रसिक भाई शाह मिले हैं। हाल ही में उनको 12 अगस्त को ही बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने राजभवन में शपथ दिलवाई ।  

उनको ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए खासा जाना जाता है। ऐसे में पद संभालने के बाद उन्होंने एक  इंटरव्यू में कह है कि नथिंग इज इम्पॉसिबल, मैंने हर फील्ड में काम किया है। क्रिमिनल लॉयर रहा हूं। दीवानी मुकदमे भी लड़े हैं।  उन्होंने कहा वह उस राज्य से आते हैं जहां के मोदी और अमित शाह हैं। 

ऐसे में जब उनसे पीएम मोदी को लेकर सवाल किए गए तो उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी एक मॉडल हैं। वह एक हीरो हैं। जहां तक मोदी की बात है तो पिछले एक महीने से यही चल रहा है। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा कोशिश करता हूं कि हमेशा संतुलन बना रहे। कोर्ट मे होने वाले केस पर उन्होंने कहा कि कोई नहीं जानता कि कौन जीतेगा, कौन हारेगा। 

इतना ही नहीं उन्होंने कहा,” मैंने दिन में 15-16 घंटे काम किया है। मुझे सबसे तेज जज कहा जाता था। मैंने दिन भर में 100-110 मैटर चलाए हैं और पूरी निष्ठा से चलाए हैं। मैंने अपने पूरे करियर में 5 लाख से अधिक जजमेंट दिए हैं। एकाध जजमेंट को छोड़कर कोई भी सुप्रीम कोर्ट से रिवर्स नहीं हुआ। दो साल पहले तक गुजरात में 23 लाख पेंडिंग केस थे। अब 15-16 लाख के करीब हैं। उन्होंने अपने इंटरव्यू में अलग अलग तरह से पीएम मोदी की जमकर तारीफ की है।

 

टॅग्स :बिहारनरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए