लाइव न्यूज़ :

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा- EVM से छेड़छाड़ के आरोप आपराधिक इरादे से लगाये गए

By भाषा | Updated: August 11, 2019 16:47 IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ ही तेदेपा के एन चंद्रबाबू नायडू, नेशनल कान्फ्रेंस के फारुक अब्दुल्ला और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे सहित कई विपक्षी नेताओं ने बार बार कहा है कि इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों से छेड़छाड़ की जा सकती। इन नेताओं ने मतपत्र से चुनाव कराने की मांग भी की है।

Open in App
ठळक मुद्देअरोड़ा पश्चिम बंगाल नेशनल यूनिवर्सिटी आफ जूरिडिकल साइंसेस और आईआईएम (कलकत्ता) द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए शहर में थे। चुनाव कराने में चुनाव आयोग की भूमिका के बारे में अरोड़ा ने कहा, ‘‘चुनाव एक तरफ कानून एवं संविधान और दूसरी ओर प्रशासन एवं प्रबंधन से संबंधित है।

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) सुनील अरोड़ा ने कहा है कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से छेड़छाड़ के आरोप ‘‘बहुत अनुचित’’ हैं और ये एक ‘‘आपराधिक इरादे’’ से लगाये जाते हैं। अरोड़ा ने आईआईएम..कलकत्ता के वार्षिक ‘बिजनेस कान्क्लेव’ में शनिवार को कहा कि मशीनों में यदा कदा खराबी आ सकती है, जैसा अन्य उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल होने वाले उपकरणों में आती है लेकिन इससे छेड़छाड़ नहीं की जा सकती।

उन्होंने कहा, ‘‘खराबी, छेड़छाड़ से बहुत अलग है। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से छेड़छाड़ नहीं की जा सकती। यदि आप ऐसा कहते हैं तो आपका कोई आपराधिक इरादा है जो हमें खराब लगता है।’’ अरोड़ा ने कहा कि दो ‘‘अत्यंत प्रतिष्ठित’’ सार्वजनिक कंपनियों ने ईवीएम डिजाइन की है।

उन्होंने कहा, ‘‘ईवीएम को एक सुरक्षित माहौल में बनाया गया था और प्रतिष्ठित संस्थानों के एमेरिटस प्रोफेसरों ने पूरी प्रक्रिया की निगरानी की।’’ अरोड़ा पश्चिम बंगाल नेशनल यूनिवर्सिटी आफ जूरिडिकल साइंसेस और आईआईएम (कलकत्ता) द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए शहर में थे। उन्होंने इस ओर इशारा करते हुए कि तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने लोकसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद ही ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोप लगाये।

उन्होंने कहा, ‘‘यह बहुत अनुचित है। जब आप हारते हैं तो मशीन को निशाना क्यों बनाना?’’ उन्होंने कहा, ‘‘आरोप चुनाव आयोग और वोटिंग मशीन बनाने वालों की ईमानदारी पर सवाल उठाते हैं। ईवीएम से छेड़छाड़ नहीं की जा सकती, हालांकि इसमें खराबी आ सकती है जैसा आपके द्वारा दैनिक जीवन में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों में आती है।’’ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ ही तेदेपा के एन चंद्रबाबू नायडू, नेशनल कान्फ्रेंस के फारुक अब्दुल्ला और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे सहित कई विपक्षी नेताओं ने बार बार कहा है कि इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों से छेड़छाड़ की जा सकती। इन नेताओं ने मतपत्र से चुनाव कराने की मांग भी की है।

चुनाव कराने में चुनाव आयोग की भूमिका के बारे में अरोड़ा ने कहा, ‘‘चुनाव एक तरफ कानून एवं संविधान और दूसरी ओर प्रशासन एवं प्रबंधन से संबंधित है। प्रत्येक इकाई का अपना महत्व है।’’ सीईसी ने यद्यपि यह स्वीकार भी किया कि कुछ विवादास्पद व्यक्ति थे जिन्हें बदलना पड़ा। उन्होंने कहा, ‘‘चुनाव आयोग को लोकसभा चुनाव के दौरान कुछ बदलाव करने पड़े, कुछ अधिकारियों को बदलना पड़ा जिसमें पश्विम बंगाल का एक अधिकारी शामिल था।’’

63 वर्षीय आईएएस अधिकारी ने कहा कि आयोग अब अक्टूबर..नवम्बर में महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव कराने की तैयारी कर रहा है, जबकि झारखंड और दिल्ली के विधानसभा चुनाव भी नजदीक हैं। उन्होंने चुनाव अधिकारियों की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘‘आपको उन सभी की उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए प्रशंसा करनी पड़ेगी। चुनाव अधिकारी आम लोगों के संरक्षक हैं। यदि राज्य सरकार आपको प्रताड़ित करने का प्रयास करे तो वे आपको जरूरत के मुताबित पूरा संरक्षण देंगे ।’’ 

टॅग्स :इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम)चुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो