लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रह्मण्यम छोड़ेंगे अपना पद, ट्विटर पर किया ऐलान

By विनीत कुमार | Updated: October 8, 2021 18:55 IST

मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रह्मण्यम ने अपना पद छोड़ने का ऐलान किया है। सुब्रह्मण्यम का तीन साल का कार्यकाल अगले महीने पूरा हो रहा है। इसके बाद वे इस पद को छोड़ देंगे।

Open in App

नई दिल्ली: भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रह्मण्यम ने घोषणा की है कि वे अपना पद छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे तीन साल के अपने कार्यकाल के अगले महीने खत्म होने के बाद पद छोड़ रहे हैं। सुब्रह्मण्यम ने ट्वीट किया कि वे अकादमिक जगत में वापस जाना चाहते हैं। सुब्रह्मण्यम ने अपने ट्वीट में लिखा कि देश के लिए काम करना विशेष रहा और मुझे अद्भुत समर्थन और प्रोत्साहन मिला।

सुब्रमण्यम ने अपने ट्वीट के साथ साझा किए नोट में लिखा, 'मुझे सरकार के भीतर से जबरदस्त प्रोत्साहन और समर्थन मिला है और वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ मधुर संबंधों का आनंद मिला। अपने पेशेवर जीवन के करीब तीन दशकों में, मुझे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अधिक प्रेरक नेता नहीं मिला है।'  सुब्रमण्यम ने लिखा, 'उनकी आर्थिक नीति की उनकी सहज समझ और आम नागरिकों के जीवन को ऊपर उठाने के लिए उसी का उपयोग करने के लिए उनमें अचूक दृढ़ संकल्प एक अनोखा मेल है।'

सुब्रमण्यम ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को भी विभिन्न विषयों पर सलाह और प्रतिक्रिया देने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, 'नॉर्थ ब्लॉक में समय-समय पर होने वाली बैठकों में मैडम की सेंस ऑफ ह्यूमर और आसान तरीके से एक स्वस्थ बहस को सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही जो ऐसे बड़े बदलाव के लिए बहुत जरूरी है।'

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारत अधिक खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम