लाइव न्यूज़ :

तीन सितंबर को तीन दिन के लिए फिर गोवा आएंगे चिदंबरम

By भाषा | Updated: September 3, 2021 00:55 IST

Open in App

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम चुनाव पर्यवेक्षक का पद संभालने के बाद अपनी पहली गोवा यात्रा के एक सप्ताह के भीतर फिर से तीन सितंबर को तीन दिनों के लिए तटीय राज्य आएंगे। पार्टी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश चोडनकर ने बताया कि चिदंबरम तीन दिवसीय यात्रा के लिए तीन सितंबर को राज्य पहुंचेंगे, जहां 2022 की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री के साथ एआईसीसी की गोवा इकाई के प्रभारी दिनेश गुंडू राव के साथ-साथ तीन पर्यवेक्षक प्रकाश राठौड़, मंसूर खान और सुनील हनुमानवर भी होंगे। चिदंबरम को हाल में गोवा के लिए एआईसीसी का चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। वह 2022 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए 25 और 26 अगस्त को राज्य में थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर