लाइव न्यूज़ :

मथुरा में बड़ी बहन के शव पर विलाप करते हुए छोटी ने भी प्राण त्यागे, साथ में हुआ दोनों का अंतिम संस्कार

By भाषा | Updated: September 13, 2019 11:09 IST

लंबी बीमारी के चलते मोहन देवी का निधन हो गया। शीला को बहन की मौत का गहरा आघात लगा।

Open in App

जिले के चौमुहां गांव में बड़ी बहन के निधन से सदमाग्रस्त छोटी बहन ने उसके शव पर विलाप करते हुए प्राण त्याग दिए। मथुरा से करीब 15 किमी. दूर जैंत गांव के निवासी राम सिंह की दोनों बेटियों की उम्र में नौ साल का अंतर था। 50 साल पहले बड़ी बहन मोहन देवी की शादी चौमुहां गांव के निवासी केशवदेव से हुई। छोटी बहन शीला की शादी भी उसी परिवार में हो गई।

बताया जाता है कि बुधवार 11 सितंबर को लंबी बीमारी के चलते मोहन देवी का निधन हो गया। शीला को बहन की मौत का गहरा आघात लगा। मोहन देवी के शव से लिपट कर रोती शीला अचानक चुप हो गई। अंतिम संस्कार के लिए शव ले जाने की तैयारी की जा रही थी। शीला को जब हटाया गया तब पता चला कि वह दम तोड़ चुकी थी।

दोनों बहनों की शव यात्रा साथ ही निकली और अंतिम संस्कार किया गया।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमथुरा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण