लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के काफिले में शामिल वाहन पलटा, प्रधान आरक्षक की मौत, तीन अन्य घायल

By भाषा | Updated: January 20, 2023 12:12 IST

अधिकारियों के अनुसार, हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया, जिसने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि घायलों का जिला अस्पताल अंबिकापुर में इलाज किया जा रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव के काफिले का वाहन बृहस्पतिवार देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वह प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेने के लिए बृहस्पतिवार को बिलासपुर से अंबिकापुर के लिए रवाना हुए थे।

अंबिकापुरः छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष के काफिले का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई, जबकि दो पुलिसकर्मी समेत तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जिले के उदयपुर नर्सरी के करीब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव के काफिले का वाहन बृहस्पतिवार देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में प्रधान आरक्षक रविशंकर प्रसाद (55) की मौत हो गई, जबकि दो पुलिसकर्मी और वाहन चालक घायल हो गए।

अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस को जानकारी मिली है कि साव शुक्रवार और शनिवार को होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेने के लिए बृहस्पतिवार को बिलासपुर से अंबिकापुर के लिए रवाना हुए थे। वह बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद भी हैं। अधिकारियों ने बताया कि जब साव का काफिला उदयपुर नर्सरी के करीब पहुंचा, तब पायलट वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में प्रसाद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

अधिकारियों के अनुसार, हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया, जिसने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि घायलों का जिला अस्पताल अंबिकापुर में इलाज किया जा रहा है। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील