लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने किया बारूदी सुरंग में विस्फोट; दो जवान शहीद, पांच घायल

By स्वाति सिंह | Updated: April 9, 2018 17:11 IST

इस हमले में दो पुलिस जवान शहीद हो गए हैं इसके अलावा पांच के घायल होने की खबर है।

Open in App

रायपुर, 9 अप्रैल: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सोमवार को नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर बस पर हमला कर दिया। इस हमले में दो पुलिस जवान शहीद हो गए हैं इसके अलावा पांच के घायल होने की खबर है।  पुलिस ने मुताबिक डीआरजी के एक दल को नक्सल विरोधी अभियान में भेजा गया था। सभी जवान बस में सवार थे। बस जैसे ही गोदमा गांव के पास पहुंची तभी अचानक नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया। घटना के वक्त बस में लगभग 30 जवान मौजूद थे।  ब्लास्ट के कारण बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है।ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: मुठभेड़ में छह महिलाओं समेत 12 नक्सल मारे गये, एक सुरक्षाबल घायल

अतिरिक्त पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया तथा शवों और घायलों को वहां से निकाला गया।छत्तीसगढ़ के धुर नक्सल प्रभावित इस जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने की 14 तारीख को आयुष्मान भारत योजना की शुरूवात करेंगे।ये भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री रमन सिंह ने पेश किया 78423 करोड़ का बजट

छत्तीसगढ़ के धुर नक्सल प्रभावित इस जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने की 14 तारीख को आयुष्मान भारत योजना की शुरूवात करेंगे।प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान तेज कर दिया गया है। वहीं नक्सलियों का उत्पात भी जारी है। आज नक्सलियों ने जिले के बीजापुर से भोपालपटनम मार्ग पर ​स्थित महादेव घाट के करीब लगातार दो बारूदी सुरंग में विस्फोट किया तथा पुलिस दल पर गोलीबारी की थी। इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। 

(भाषा इनपुट के साथ )

टॅग्स :छत्तीसगढ़ समाचारनक्सल हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनक्सल अभियानः जनवरी 2024 से अब तक 500 से अधिक नक्सली ढेर, 1900 अरेस्ट और 2500 आत्मसमर्पण?, अमित शाह बोले-31 मार्च 2026 तक इस समस्या का खात्मा

भारतछत्तीसगढ़: दो अलग-अलग मुठभेड़ों में 12 नक्सली ढेर, जानें कैसे सुरक्षा बलों को मिली कामयाबी

भारतसरेंडर के लिए नक्सलियों को क्यों चाहिए वक्त?

भारतAndhra Pradesh: सुरक्षाबलों ने 7 माओवादियों को किया ढेर, मरने वालों में 3 महिलाएं भी शामिल

भारतदेश में अपनी अंतिम सांसें गिनता नक्सलवाद 

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप