लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, महिला समेत तीन इनामी नक्सली गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 29, 2019 12:04 IST

पल्लव ने बताया कि दंतेवाड़ा और सुकमा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सली कमांडर गुड़ाधुर समेत लगभग दो दर्जन नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना के बाद डीआरजी, महिला डीआरजी दंतेश्वरी लड़ाके, एसटीएफ और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के दल को गस्त में रवाना किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देपल्लव ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली हड़मा मलांगिर एरिया कमेटी का एलजीएस डिप्टी कमांडर है। वह 2014 से लेकर अब तक क्षेत्र में हुई कई नक्सली घटनाओं में शामिल रहा है।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के बाद एक महिला नक्सली समेत तीन इनामी नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने शुक्रवार को यहां बताया कि जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मिर्चीपारा और नहाड़ी गांव के बीच सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के बाद नक्सली 28 वर्षीय हड़मा मड़काम, कोसी उर्फ शांति (28) और देवा मड़काम (25) को गिरफ्तार किया है।

पल्लव ने बताया कि दंतेवाड़ा और सुकमा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सली कमांडर गुड़ाधुर समेत लगभग दो दर्जन नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना के बाद डीआरजी, महिला डीआरजी दंतेश्वरी लड़ाके, एसटीएफ और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के दल को गस्त में रवाना किया गया था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब सुरक्षा बल मिर्चीपारा और नहाड़ी गांव के जंगल में था तब नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की तब नक्सली वहां से भागने लगे। बाद में सुरक्षा बलों ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया।

पल्लव ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली हड़मा मलांगिर एरिया कमेटी का एलजीएस डिप्टी कमांडर है। वह 2014 से लेकर अब तक क्षेत्र में हुई कई नक्सली घटनाओं में शामिल रहा है। उसके सिर पर तीन लाख रुपए का इनाम था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हड़मा पर अक्टूबर 2018 में हुए नीलवाया हमले में भी शामिल होने का आरोप है। इस घटना में दूरदर्शन के कैमरामैन और तीन पुलिस कर्मियों की मौत हुई थी।

वहीं शांति नक्सलियों के प्लाटून नंबर 26 की सदस्य है तथा देवा दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन का अध्यक्ष है। शांति के सिर पर दो लाख रुपये तथा देवा के सिर पर एक लाख रुपए का इनाम था।

अधिकारी ने बताया कि शांति और देवा कई नक्सली घटनाओं में शामिल रहे हैं जिसमें पुलिस दल पर घात लगाकर हमला और बारूदी सुरंग में विस्फोट जैसी घटनाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार नक्सलियों के पास से एके 47 राइफल, एसएलआर और इंसास राइफल की गोलियां, माओवादी वर्दी, डेटोनेटर और अन्य सामान बरामद किया है।

टॅग्स :छत्तीसगढ़नक्सल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण