लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: सुकमा में सुरक्षाबलों ने चार नक्सलियों को मार गिराया, मुठभेड़ जारी

By स्वाति सिंह | Updated: March 26, 2019 09:41 IST

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में चार नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं।

Open in App

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मंगलवार को हुई एक मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए। 

राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने आज यहां भाषा को बताया कि सुकमा जिले के चिंतलनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत करकनगुड़ा गांव के करीब जंगल में सुबह लगभग छह बजे हुई मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए। 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कोबरा बटालियन के दल को गश्त पर भेजा गया था। दल जब करकनगुड़ा गांव के जंगल में था तब नक्सलियों ने हमला कर दिया। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की। 

अधिकारियों ने बताया कि दोनों ओर से कुछ देर तक गोलीबारी होने के बाद नक्सली वहां से भाग गए। बाद में जब घटनास्थल की तलाशी ली गई तब वहां से काली वर्दी में चार नक्सलियों के शव, एक इन्सास रायफल, दो 303 रायफल और अन्य सामान बरामद किया गया। 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की पहचान नहीं हो पाई है। सुरक्षा बलों की वापसी के बाद ही इस संबंध में अधिक जानकारी मिल सकेगी। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। 

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए तीन चरणों में 11 अप्रैल, 18 अप्रैल और 23 अप्रैल को मतदान होगा। नक्सल प्रभावित बस्तर लोकसभा सीट के लिए पहले चरण में वोट डाले जाएंगे। माओवाद प्रभावित इस क्षेत्र में शांतिपूर्वक मतदान के लिए सुरक्षा बल लगातार अभियान पर हैं।

टॅग्स :छत्तीसगढ़नक्सलनक्सल हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए