लाइव न्यूज़ :

Chhattisgarh Polls 2023: राजनांदगांव से डॉ. रमन सिंह ने भरा नामांकन पर्चा, कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर कहा लोग पूछ रहे हैं गिरिश देवांगन कौन है?

By रुस्तम राणा | Updated: October 16, 2023 16:00 IST

रमन सिंह ने नामांकन दाखिल करने के बाद यह कहा, "आज मैंने बीजेपी उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी चुनाव जीतने जा रही है। इन चुनावों में जीत के लिए लोग उत्साहित हैं।''

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार को राजनांदगांव से बीजेपी उम्मीदवार और पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने नामांकन पर्चा दाखिल कियाउन्होंने कहा कि बीजेपी चुनाव जीतने जा रही है। इन चुनावों में जीत के लिए लोग उत्साहित हैंकांग्रेस ने रमन सिंह के खिलाफ गिरीश देवांगन को इसी सीट से अपना प्रत्याशी घोषित किया है

Chhattisgarh Polls 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा को लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। चुनाव के मद्देनजर सोमवार को राजनांदगांव से बीजेपी उम्मीदवार और पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। वहीं कांग्रेस ने रमन सिंह के खिलाफ गिरीश देवांगन को इसी सीट से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। रमन सिंह ने नामांकन दाखिल करने के बाद यह कहा, "आज मैंने बीजेपी उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी चुनाव जीतने जा रही है। इन चुनावों में जीत के लिए लोग उत्साहित हैं।''

वहीं कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर उन्होंने तंज कसा। जब उनसे गिरिश देवांगन से सवाल किया गया तो भाजपा उम्मीदवार ने कहा कि उनको (कांग्रेस को) राजनांदगांव से कोई उम्मीदवार नहीं मिला। वे प्रत्याशी बाहर से लेकर आ रहे हैं कोई बात नहीं। लोग पूछ रहे हैं कि गिरिश देवांगन कौन हैं? 15 दिन तो यही बताने में लगेगा कि गिरिश देवांगन कौन हैं? तब तक चुनाव आ जाएगा।  

छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को दो चरण में मतदान होगा। पहले चरण में कोंटा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, चित्रकोट, जगदलपुर, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, केशकाल, कांकेर, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, मोहला-मानपुर, खुज्जी, डोंगरगांव, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, खैरागढ़, कवर्धा और पंडरिया विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान होगा। सिंह राजनांदगांव से चुनाव मैदान में उतरेंगे।

वहीं दूसरे चरण में राज्य की अन्य 70 सीट के लिए मतदान होगा। मतों की गिनती तीन दिसंबर को की जाएगी। भाजपा ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में पहली चरण की सभी 20 सीट समेत 85 सीट के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। वहीं सत्ताधारी दल कांग्रेस ने पहले चरण की 19 सीट समेत 30 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़ चुनावरमन सिंहBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"