लाइव न्यूज़ :

बस्तर: PM मोदी के उद्घाटन से पहले खराब हुई विमान सेवा, उड़ान की सभी टिकट हुईं रद्द

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 14, 2018 02:38 IST

छत्तीसगढ़ से अंतरराज्यीय विमान सेवा का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करने वाले हैं। इस उद्घायन से पहले ही यहां की हवाई सेवाएं खराब हो गई हैं।

Open in App

रायपुर,14 जून: छत्तीसगढ़ से अंतरराज्यीय विमान सेवा का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करने वाले हैं। इस उद्घायन से पहले ही यहां  की हवाई सेवाएं खराब हो गई हैं।

आज यहां पीएम नोदी के द्वारा इसका शुभारंभ होने वाला है और इससे पहले ही 14 जून दिन को बस्तर से विशाखापटनम जाने वाली फ्लाइट के सभी टिकट रद्द कर दिए गए हैं।

वहीं, खबर के अनुसार इस फैसले से यात्रियों में भारी आक्रोश है। कहा जा रहा इस हवाई सफर के लिए कई यात्रियों ने इस यात्रो को  यादगार बनाने के लिए रायपुर से बस्तर और फिर बस्तर से विशाखापट्नम के टिकट बुक कराए थे। इतना ही नहीं उन्होंने विशाखापट्नम में भी अपने लिए होटल भी बुक करवाए थे।

अब अचानक इस फैसले से सभी खासा नाराज हैं। वहीं, खास बात ये है कि एयर ओडिशा ने टिकट क्यों रद्द किए, इस बारे में कोई अधिकृत जानकारी नहीं दी गई है। जबकि सभी यात्रियों ने टिकट बुक कराए थे उन्हें एसएमएस और मेल कर टिकट रद्द करने की सूचना दी गई है।

यह भी बताया जा रहा है कि रायपुर से जगदलपुर जाने वाली फ्लाइट फुल है, लेकिन जगदलपुर से वापस रायपुर की उड़ान की भी स्थिति संदेहास्पद बताई जा रही है जिस कारण से यात्रियों की टिकट रद्द की गई हैं। दूसरी ओर, रायपुर जिला प्रशासन, और एयरपोर्ट अथॉरिटी के अफसर अंतरराज्यीय विमानन सेवा के लोकार्पण की तैयारियों में व्यस्त है. प्रधानमंत्री मोदी भिलाई से इस विमान सेवा का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रायपुर प्रवास के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए इस अंतरराज्यीय विमानन सेवा का लोकार्पण करेंगे।

टॅग्स :छत्तीसगढ़नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत