लाइव न्यूज़ :

Chhattisgarh Panchayat Chunav: तीन चरणों में होगा चुनाव, जानें कब कहां पड़ेंगे वोट, देखें शेड्यूल  

By भाषा | Updated: December 24, 2019 15:53 IST

छत्तीगसढ़ पंचायत चुनाव: चुनावों की घोषणा के साथ ही 27 जिला पंचायतों, 146 जनपद पंचायतों और 11,664 ग्राम पंचायतों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देइसके लिए राज्य भर में 29 हजार 525 मतदान केन्द्र बनाए जाएंगे।पंचायत निर्वाचन के दौरान कुल एक करोड़ 44 लाख 68 हजार 763 ग्रामीण मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने राज्य में पंचायत निकायों के चुनावों की घोषणा कर दी है। पंचायतों के लिए अगले वर्ष जनवरी और फरवरी में तीन चरणों में मतदान होगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने यहां बताया कि पंचायत निकायों के लिए मतदान अगले वर्ष 28 जनवरी, 31 जनवरी और तीन फरवरी को होगा। 

चुनावों की घोषणा के साथ ही 27 जिला पंचायतों, 146 जनपद पंचायतों और 11,664 ग्राम पंचायतों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। सिंह ने बताया कि राज्य में पंचायत आम निर्वाचन के तहत एक लाख 60 हजार 725 वार्ड पंच, 11 हजार 664 सरपंच, दो हजार 979 जनपद पंचायत सदस्य और 400 जिला पंचायत सदस्य चुने जाएंगे।

इसके लिए राज्य भर में 29 हजार 525 मतदान केन्द्र बनाए जाएंगे। पंचायत निर्वाचन के दौरान कुल एक करोड़ 44 लाख 68 हजार 763 ग्रामीण मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 

उन्होंने बताया कि तीन चरणों में होने वाले मतदान के दौरान पहले चरण में 28 जनवरी 2020 को 57 जनपद पंचायतों के 12 हजार 484 मतदान केन्द्रों में, दूसरे चरण में 31 जनवरी 2020 को 36 जनपद पंचायतों के छह हजार 289 मतदान केन्द्रों में तथा तीसरे चरण में तीन फरवरी 2020 को 53 जनपद पंचायतों के दस हजार 714 मतदान केन्द्रों में वोट डाले जाएंगे। 

टॅग्स :पंचायत चुनावछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारतजनगणना-एसआईआर बहाना?, लाखों उम्मीदवार को लगेगा झटका, पंचायत चुनाव नहीं?, 26 मई 2026 को खत्म हो रहा कार्यकाल

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत