लाइव न्यूज़ :

नक्सली हमले में 10 जवानों की मौत पर छत्तीसगढ़ के सीएम ने कहा- जवानों की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी; माओवादियों को किसी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा

By अनिल शर्मा | Updated: April 26, 2023 16:23 IST

दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ का नक्सल प्रभावित जिला है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया है। अरनपुर थाना क्षेत्र में माओवादी कैडर की उपस्थिति की सूचना पर दंतेवाड़ा से डीआरजी बल को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रद्धांजलि देते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।माओवादियों की इस कायराना हरकत की कड़ी निन्दा करते हुए कहा कि हमारे जवानों की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी। घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए अतिरिक्त बल रवाना किया गया है।

दंतेवाड़ाः छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में अरनपुर के पास बुधवार को डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के जवानों को लेकर जा रहे एक वाहन पर नक्सली हमला हुआ जिसमें 10 जवान और एक चालक की मौत हो गई। इस बड़े नक्सली हमले की मुख्यमंत्री भूपेश भघेल ने कड़ी निंदा की और इसे कायरना हरकत बताया। भूपेश बघेल ने कहा कि जवानों की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने हमले को लेकर बयान जारी करते हुए कहा कि उन्होंने (मुख्यमंत्री ने) शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने माओवादियों की इस कायराना हरकत की कड़ी निन्दा करते हुए कहा कि हमारे जवानों की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया है। एएनआई से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जो जवान शहीद हुए हैं उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। यह लड़ाई अंतिम दौर में चल रही है और नक्सलियों को किसी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। हम योजनाबद्ध तरीके से नक्सलवाद को खत्म करेंगे।

गौरतलब है कि दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़ का नक्सल प्रभावित जिला है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया है। अरनपुर थाना क्षेत्र में माओवादी कैडर की उपस्थिति की सूचना पर दंतेवाड़ा से डीआरजी बल को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान के बाद वापसी के दौरान माओवादियों ने अरनपुर मार्ग पर बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया। इस घटना में अभियान में शामिल डीआरजी के 10 जवान शहीद हो गए तथा एक वाहन चालक की मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए अतिरिक्त बल रवाना किया गया है।

टॅग्स :छत्तीसगढ़नक्सल हमलाभूपेश बघेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील