लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में टकराव तेज, सीएम बघेल के आवास पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक, नहीं पहुंचे मंत्री टीएस सिंह देव, जानें कारण

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 17, 2022 21:00 IST

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि उन्हें अभी तक मंत्री टी एस सिंहदेव का पंचायत विभाग से इस्तीफा नहीं मिला है और उन्हें इस्तीफा देने के उनके फैसले की जानकारी मीडिया से मिली है।

Open in App
ठळक मुद्देएआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल, बघेल और सिंहदेव से इस मुद्दे पर बात की है।पीएल पुनिया 15 जुलाई से रायपुर के दौरे पर आए हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा और जीएसटी विभागों के मंत्री बने रहेंगे।

रायपुरः छत्तीसगढ़कांग्रेस में टकराव तेज हो गया है। छत्तीसगढ़ में सत्तारूढ़ कांग्रेस में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्री टीएस सिंह देव के बीच खींचतान चल रही है। टीएस सिंह देव रायपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आवास पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं हुए।

इस बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि उन्हें अभी तक मंत्री टी एस सिंहदेव का पंचायत विभाग से इस्तीफा नहीं मिला है और उन्हें इस्तीफा देने के उनके फैसले की जानकारी मीडिया से मिली है। इस बीच, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा कि उन्होंने एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल, बघेल और सिंहदेव से इस मुद्दे पर बात की है।

पुनिया 15 जुलाई से रायपुर के दौरे पर आए हैं। वह स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा और जीएसटी विभागों के मंत्री बने रहेंगे। इस घटनाक्रम के बारे में पूछे जाने पर बघेल ने कहा कि उन्हें मंत्री के कदम के बारे में मीडिया के जरिए पता चला और इस्तीफा मिलने के बाद ही वह इस पर विचार करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैंने उनसे (सिंहदेव) बात नहीं की है। मैंने उन्हें बीती रात फोन करने की कोशिश की थी, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।’’ मंत्रिमंडल में समन्वय की कमी के भाजपा के आरोपों का खंडन करते हुए बघेल ने कहा, “जो भी मामला है, हम मिल बैठकर सुलझा लेंगे।” इस बीच, पुनिया ने कहा कि सिंहदेव ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि उन्हें पंचायत विभाग के कार्यभार से मुक्त कर दिया जाए और बघेल को एक बार अनुरोध पत्र मिलने के बाद इस मुद्दे को सुलझा लिया जाएगा।

कांग्रेस ने रविवार शाम सात बजे मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर विधायक दल की एक बैठक बुलाई थी, जिसमें 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव और 20 जुलाई से शुरू हो रहे राज्य विधानसभा के मॉनसून सत्र पर चर्चा होगी। पार्टी के एक नेता ने बताया कि बैठक में सिंहदेव के एक विभाग छोड़ने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :TS Singhdeoछत्तीसगढ़कांग्रेससोनिया गाँधीSonia Gandhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा