लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ के मंत्री का विवादित बयान, 'हेमा मालिनी के गालों से की अपने क्षेत्र के सड़क की तुलना'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 13, 2019 11:52 IST

ये पहली बार नहीं है जब कवासी लखमा ने इस तरह का विवादित बयान दिया है। अपने अटपटे बयानबाजी की वजह से पहले भी चर्चा में बने रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ के मंत्री ने हेमा मालिनी के गालों से की सड़की की तुलनाकवासी लखमा पहले भी अपने बयानों को लेकर विवादों में रहे हैं

छत्तीसगढ़ के आदिवासी नेता और विधायक कवासी लखमा का एक विवादित बयान सामने आया है। एक कार्यक्रम में कवासी लखमा ने अपने क्षेत्र के सड़कों की तुलना बीजेपी सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी के गालों से कर दी। उन्होंने 11 नवंबर को धमतरी में एक कार्यक्रम में बोलते हुए ये अभद्रपूर्ण टिप्पणी की।

कवासी लखमा ने राज्य के धमतरी जिले के कुरूद में मंगलवार को पट्टा वितरण के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, 'मेरे राज्य में मंत्री बने कुछ ही दिन हुए हैं। मैं एक नक्सल प्रभावित क्षेत्र से आता हूं लेकिन मैंने वहां हेमा मालिनी की गाल की तरह सड़क बनवा दी है।'  

वैसे ये पहली बार नहीं है जब कवासी लखमा ने इस तरह का विवादित बयान दिया है। अपने अटपटे बयानबाजी की वजह से पहले भी चर्चा में बने रहे हैं। इससे पहले इसी साल सितंबर में कवासी लखमा का एक विवादित बयान सामने आया था। कवासी लखमा ने तब एक स्थानीय स्कूल में मुख्य अतिथि के तौर पर भाषण देते हुए छात्रों से नेता बनने के लिए क्लेक्टर या एसपी का कॉलर पकड़ने का सुझाव दे दिया था।

दरअसल, सुकमा के एक स्कूल में कार्यक्रम के दौरान कवासी लखमा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा था, 'एक छात्र ने मुझसे पूछा 'आप इतने बड़े नेता बन गये। आपने ये कैसे किया? मुझे क्या करना चाहिए?', इस पर मैंने उससे कहा कि कलेक्टर और एसपी का कॉलर खींचकर उसे पकड़ो, तब तुम एक नेता बन जाओगे।' 

इस विवादित बयान के बाद वह विपक्ष के निशाने पर रहे थे। हालांकि उसके बाद उन्होंने इस बयान को मीडिया द्वारा गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया था।

टॅग्स :छत्तीसगढ़हेमा मालिनी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारतVIDEO: पीएम मोदी ने रचा इतिहास, इतने दिन तक देश चलाने वाले बने सबसे लंबे समय के प्रधानमंत्री!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए