लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव परिणाम 2019: मतगणना जारी, शुरुआती रुझान में बीजेपी को बढ़त, कई वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशी आगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 24, 2019 15:28 IST

Chhattisgarh Local Body Nikay Chunav Municipal Elections Results 2019 Live: बता दें कि नगर निकाय में 38 नगर पालिका परिषद और 103 नगर पंचायत शामिल हैं। नगर निकाय चुनावों के लिए 10 हजार से ज्यादा उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइस बार कुल 40 लाख से अधिक मतदाता थे।इनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 20 लाख चार हजार 607 और महिला मतदाताओं की संख्या 20 लाख 303 है।

Chhattisgarh local body nikay Chunav municipal Elections Results 2019 Live: छत्तीसगढ़ में 151 नगर निकायों के चुनाव के आज (24 दिसंबर) को मतगणना जारी है। मालूम हो कि इस बार यहां बैलेट पेपर से वोटिंग हुई थी, बताया जा रहा है कि जिससे रिजल्ट आने में देरी लग रहा है। वहीं, कई वार्डों के निर्णय आ गए हैं। कई जगह बीजेपी ने जीत का खाता खोल दिया है। इसके अलावा कांग्रेस और निर्दलीय आगे चल रहे हैं।  बता दें कि प्रदेश में 21 दिसंबर को मतदान हुआ था। 

रायगढ़ में लैलूंगा नगर पंचाय के 15 वार्डों में से कांग्रेस को 11 वार्डों में जीत मिली। जबकि धमतरी नगर निगम के 40 वार्डों में से 21 कांग्रेस, 14 बीजेपी और 1 बसपा और 2 निर्दलीय उम्मीदवार आगे हैं। 

नगर निकाय चुनाव में 38 नगर पालिका परिषद और 103 नगर पंचायत शामिल हैं। नगर निकाय चुनावों के लिए 10 हजार से ज्यादा उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। अधिकारियों ने बताया था कि सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण मतदान के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने चाक-चौबंद व्यवस्था की है। उन्होंने बताया कि नगर निकायों में मतपत्रों और मतपेटियों से होने वाले मतदान के लिए कुल पांच हजार 427 मतदान केन्द्र बनाए गए थे।

इन मतदान केन्द्रों में कुल 40 लाख से अधिक मतदाता मतदाता थे। इनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 20 लाख चार हजार 607 और महिला मतदाताओं की संख्या 20 लाख 303 है। तृतीय लिंग के मतदाताओं की संख्या 443 है। अधिकारियों ने बताया कि 151 नगर निकायों में दो हजार 840 वार्ड पार्षद और उपचुनाव वाले दो नगर निकायों में तीन पार्षद चुने जाएंगे।

टॅग्स :छत्तीसगढ़चुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो