लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ अस्पताल आग: राहुल गांधी ने सरकार से पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद देने की अपील की

By भाषा | Updated: April 18, 2021 12:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायपुर के एक अस्पताल में आग लगने से मरीजों की मौत की घटना पर रविवार को शोक व्यक्त किया और राज्य सरकार से पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता मुहैया कराने का अनुरोध किया।

छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक निजी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में आग लगने के बाद कोरोना वायरस संक्रमित चार मरीजों की मौत हो गई थी। घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।

गांधी ने ट्वीट किया,‘‘ रायपुर के एक अस्पताल के आईसीयू में आग लगने की खबर दुखद है। अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी सवेदना हैं।’’

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार से इस मुश्किल घड़ी में पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता मुहैया कराने की अपील है।

प्रदेश में वरिष्ठ पार्टी नेता भूपेश बघेल कांग्रेस सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि रायपुर के ‘राजधानी’ अस्पताल में शनिवार को आग लग गई थी।

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘घटना में चार लोगों की मौत हुई है। एक की मौत झुलसने से और तीन की दम घुटने के कारण हुई।’’ उन्होंने बताया कि अस्पताल के मालिकों के खिलाफ लापरवाही बरतने का मामला दर्ज किया जाएगा।

पुलिस ने बताया कि आग पंखे में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी और अन्य वार्ड तक फैल गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?