लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में फल विक्रेता ने घर में फहराया पाकिस्तानी झंडा, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार, भाजपा ने कांग्रेस को घेरा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 27, 2022 11:54 IST

पुलिस ने बताया कि जिले के सरिया थाना क्षेत्र में पाकिस्तानी झंडा फहराने के आरोप में फल विक्रेता मुश्ताक खान (52) को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि सूचना मिली कि खान ने अटल चौक स्थित अपने घर में पाकिस्तानी झंडा फहराया हुआ है। शिकायत के बाद खान के घर पहुंची पुलिस ने झंडा को उतारकर जब्त कर लिया।मामले को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।

रायगढ़ः छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में पुलिस ने एक फल विक्रेता को पाकिस्तानी झंडा फहराने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के सरिया थाना क्षेत्र में पाकिस्तानी झंडा फहराने के आरोप में फल विक्रेता मुश्ताक खान (52) को गिरफ्तार कर लिया गया है।  वहीं मामले पर भाजपा ने जांच की मांग करते हुए बुधवार शाम को सरिया थाने का घेराव किया।

अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस को मंगलवार शाम शिकायत मिली थी कि खान ने अटल चौक स्थित अपने घर में पाकिस्तानी झंडा फहराया हुआ है। उन्होंने बताया कि शिकायत के बाद खान के घर पहुंची पुलिस ने झंडा को उतारकर जब्त कर लिया।

अधिकारियों के अनुसार, खान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा-153(क) के तहत सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का मामला दर्ज किया गया है। उसे गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस बीच, घटना के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने सरिया थाने के बाहर प्रदर्शन किया और खान के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की। 

वहीं भाजपा ने ट्विटर पर कांग्रेस सरकार को घेरते हुए सवाल उठाया है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इधर हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, उधर आप छत्तीसगढ़ में पाकिस्तानी झंडा फहरवा रहे हैं। भाजपा ने कहा कि उधर आपके राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं, इधर टुकड़े-टुकड़े गैंग समर्थित छत्तीसगढ़ में आपके शासन में पनप रहे हैं। आखिर किस दिशा में गढ़ रहे हैं आप छत्तीसगढ़ को?

टॅग्स :छत्तीसगढ़रायगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

क्राइम अलर्टअनोखा चोर! कांग्रेस कार्यालय से चुराए 72 नल, पीछे छोड़ गया 'रोमांटिक' नोट

भारतTrain Cancelled: जून में रेल यात्रा करना होगा मुश्किल, 77 ट्रेनें रद्द होने से बढ़ीं यात्रियों की मुश्किलें

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा