लाइव न्यूज़ :

Chhattisgarh: मानपुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच एनकाउंटर, एसआई शहीद, चार नक्सली ढेर

By गुणातीत ओझा | Updated: May 9, 2020 07:43 IST

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने एक बार फिर पुलिस टीम पर बड़ा हमला बोला है। मानपुर थाना क्षेत्र में आने वाले परदोनी के जंगलों में घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने शुक्रवार देर रात क्षेत्र के दौरे पर निकले पुलिस जवानों पर हमला बोल दिया।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ के मानपुर थाना क्षेत्र में आने वाले परदोनी के जंगलों में घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने शुक्रवार देर रात क्षेत्र के दौरे पर निकले पुलिस जवानों पर हमला बोल दिया। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस के जवानों ने चार नक्सलियों को मार गिराया। एनकाउंट के दौरान मदनवाड़ा थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर श्यामकिशोर शर्मा शहीद हो गए।

मानपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने एक बार फिर पुलिस टीम पर बड़ा हमला बोला है। मानपुर थाना क्षेत्र में आने वाले परदोनी के जंगलों में घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने शुक्रवार देर रात क्षेत्र के दौरे पर निकले पुलिस जवानों पर हमला बोल दिया। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस के जवानों ने चार नक्सलियों को मार गिराया। एनकाउंट के दौरान मदनवाड़ा थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर श्यामकिशोर शर्मा शहीद हो गए। मारे गए नक्सलियों में दो महिला और दो पुरुष हैं। इनके पास से एक एके-47 राइफल, एक एसएलआर हथियार और .315 बोर की दो राइफल बरामद हुई हैं। चारों नक्सलियों के शव मिल गए हैं। यह जानकारी राजनंदगांव के एएसपी जीएन बघेल ने दी।

मानपुर थाने की पुलिस रोजाना की तरह शुक्रवार को भी क्षेत्र का दौरा कर रही थी। रात करीब नौ बजे परदोनी गांव के जंगल की पहाड़ी पर घात लगाए नक्सलियों ने नीचे से गुजर रही पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। नक्सलियों की फायरिंग में एक गोली सब इंस्पेक्टर श्यामकिशोर शर्मा के पेट में जा लगी। इसके बाद जवानों ने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। करीब एक घंटे तक दोनों तरफ से लगातार फायरिंग हुई। शहीद श्यामकिशोर मूल रूप से अंबिकापुर के निवासी थे।

नहीं पहुंच पाई थी बैकअप टीम

हमले की जानकारी के बाद नक्सलियों से मोर्चा ले रही टीम के लिए बैकअप पार्टी भेजी गई। जो मौसम खराब होने के कारण रात दो बजे तक घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाई। टीम में शामिल दस जवानों से देर रात तक संपर्क नहीं हो पाया था। बता दें कि 12 जुलाई 2009 मानपुर क्षेत्र के मदनवाड़ा में नक्सली हमले में तत्कालीन एसपी विनोद कुमार चौबे समेत 29 पुलिसकर्मी शहीद हुए थे।

टॅग्स :नक्सल हमलानक्सलछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप