लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की आज होगी विधायक दल की बैठक में घोषणा, देव और बघेल रेस में 

By भाषा | Updated: December 15, 2018 05:32 IST

प्रवक्ता ने बताया कि चारों नेता शनिवार को एक विशेष विमान से पर्यवेक्षक मल्लिर्काजुन खड़गे, पार्टी के राज्य प्रभारी पी एल पुनिया के साथ यहां पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी जिस दौरान मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जाएगी। 

Open in App

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस शनिवार को यहां कांग्रेस विधायक दल की बैठक करेगी जिसमें राज्य के अगले मुख्यमंत्री की घोषणा की जाएगी। पार्टी के एक नेता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। प्रदेश कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदेश इकाई के चार वरिष्ठ नेताओं- टी एस सिंह देव, ताम्रध्वज साहू, भूपेश बघेल और चरणदास महंत के साथ मुलाकात की और उनके साथ बातचीत की। देव और बघेल इस शीर्ष पद के लिए रेस में आगे बताये जा रहे हैं। 

प्रवक्ता ने बताया कि चारों नेता शनिवार को एक विशेष विमान से पर्यवेक्षक मल्लिर्काजुन खड़गे, पार्टी के राज्य प्रभारी पी एल पुनिया के साथ यहां पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी जिस दौरान मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जाएगी। 

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आवास पर हुई लंबी बैठक के बाद शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के चयन का फैसला गांधी पर छोड़ दिया गया। गांधी के आवास पर ‘12 तुगलक लेन’ पर तीन घंटे की बैठक के बाद मुख्यमंत्री की घोषणा नहीं की गई, हालांकि पहले इस तरह की खबरें थीं कि यह घोषणा बैठक के बाद कर दी जाएगी।

इस बैठक में छत्तीसगढ़ के लिए पर्यवेक्षक मल्लिर्काजुन खड़गे, पार्टी के राज्य प्रभारी पी एल पुनिया और मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल माने जा रहे चार प्रमुख नेता-टी एस सिंह देव, ताम्रध्वज साहू, भूपेश बघेल और चरणदास महंत शामिल हुए।

बैठक में शामिल रहे एक नेता ने बताया, ‘‘बैठक में शामिल सभी नेताओं ने मुख्यमंत्री का फैसला राहुल गांधी जी पर छोड़ दिया है। वह जो भी निर्णय लेंगे वह सबको स्वीकार्य होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उम्मीद है कि मुख्यमंत्री की घोषणा शनिवार विधायक दल की बैठक में कर दी जाए।’’ 

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 90 सदस्यीय विधानसभा में 68 सीटें हासिल हुई हैं। इसी के साथ राज्य में भाजपा का 15 साल का शासन समाप्त हो गया।

टॅग्स :विधानसभा चुनावछत्तीसगढ़ चुनावकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप