लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में बोले पीएम मोदी, देश मेरे-तेरे के खेल से नहीं चलेगा, हमें साथ भी सबका चाहिए और विकास भी

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 9, 2018 14:00 IST

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार अभियान 10 नवंबर को समाप्त हो रहा है। छत्तीसगढ़ में 90 सीटों के लिए दो चरणों में विधानसभा चुनाव आयोजित होने वाले हैं। 18 सीटों के लिए पहले चरण का मतदान 12 नवंबर और दूसरे चरण का मतदान 72 सीटों के लिए 20 नवंबर को होगा।

Open in App

पीएम नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ जगदलपुर में 11 नवम्बर को विशाल जनसभा को संबोधित किया है। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में मंच पर पीएम मोदी के साथ छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह भी मौजूद थे।

छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह ने जगदलपुर की रैली में पहले तो पीएम मोदी के तारीफों के पुल बांधे हैं। मंच पर पीएम मोदी ने कहा, मैं  छत्तीसगढ़ की जनता को  को बहुत प्यार करते हैं।

पीएम मोदी ने जगदलपुर में बस्तर की स्थानीय भाषा में अपना संबोधन शुरू किया। कहा- मां दंतेश्वरी से प्रार्थना करता हूं कि वह छत्तीसगढ़ के लोगों का भला करें।

पीएम नरेन्द्र मोदी की जगदलपुर रैली की प्रमुख बातें...

- पीएम ने कहा, पहले की सरकार  जाति आधरित राजनीति करती थी, हमने सब बंद कर दिया। हमें सारे बिचौलियों को खत्म कर दिया है। इसलिए आज आपका हक आपको मिल रहा है। 

- पीएम मोदी ने कहा-  बीजेपी का एक ही मकसद है सबका साथ, सबका विकास। हमें सबका साथ ही चाहिए और सबका विकास भी चाहिए। 

- पीएम मोदी ने कहा- आपके जीवन के किसी भी पड़ाव में हमारी बीजेपी की सरकार आपका हाथ पकड़ के आपके साथ है। आप किसी भी परिस्थिति में हमारी सरकार आपके साथ है। 

-पीएम मोदी ने कहा-  कांग्रेस पार्टी दलितों, पीड़ितों, शोषितों, वंचितों और गरीबों को सिर्फ और सिर्फ अपना वोट बैंक मानती है, कांग्रेस पार्टी इन्हें इंसान के रूप में देखने को तैयार नहीं है। 

- पीएम मोदी ने कहा- हमने अपना पराया, जाति भेदभाव, बूढ़ा-जवान, महिला-पुरुष , हिंदू-मुस्लिम सारे भेदभाव को मिटाकर सबको साथ लेकर चलने की ठानी है और हम वही कर रहे हैं। 

- पीएम मोदी ने कहा- हम बस्तर और छत्तीसगढ़ के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। 

- पीएम मोदी ने कहा- आने वाली पीढ़ियां कभी गरीबी का मुंह न देखें, यह सपना हम साकार करेंगे। 

- पीएम मोदी ने कहा- मैं जब भी छत्तीसगढ़ आया हूं, खाली हाथ नहीं आया हूं। विकास की कोई न कोई योजना लेकर आया हूं। 

- पीएम मोदी ने कहा, मैं छत्तीसगढ़ वासियों से आग्राह करने आया हूं कि पूरे राज्य की सीट से कमल ही खिलना चाहिए। 

-  पीएम मोदी ने कहा- अटल जी ने छत्तीसगढ़ के लिए जो सपने देखें थे उनको पूरा करने के लिए मैं बार-बार छत्तीसगढ़ आया हूं। जब तक मैं अटल जी के सपने पूरे नहीं कर देता तब तक चैन से बैठने वाला नहीं हूं।

 -पीएम मोदी ने कहा- पहले जो सरकारें रहीं उनकी सोच रहती थी मेरा-तेरा, मेरी जात वाला मेरी बिरादरी वाला, मेरा रिश्तेदार और मेरा परिवार। हमनें इन स्थितियों को बदला है हमारा मंत्र है सबका साथ - सबका विकास। मेरे तेरे का खेल अब कोई बर्दाश्त करने वाला नहीं है। 

- पीएम मोदी ने कहा- जिन बच्चों के हाथ में कलम होनी चाहिए, राक्षसी मनोवृत्ति के लोग उनके हाथ में बन्दूक पकड़ा देते हैं। अर्बन माओवादी लोग खुद ऐश की जिन्दगी जीते हैं और आदिवासी बच्चों की जिन्दगी तबाह करते हैं और कांग्रेस के लोग ऐसे अर्बन माओवादी लोगों को बचाने के लिए मैदान में उतर आते हैं। 

- पीएम मोदी ने कहा- छत्तीसगढ़ में आज तक जो भी विकास हुए हैं, वह बीजेपी की सरकार ने ही किया है। 

- पीएम मोदी ने कहा- बीजेपी किसी एक शख्स के दबाव में आकर काम करने वाली पार्टी नहीं है क्योंकि हमारा हाइकमान तो देश की सवा सौ करोड़ जनता है। 

- पीएम मोदी ने कहा- 18 साल के हो चुके छत्तीसगढ़ की बदलती जरूरतों के लिए दिल्ली में बैठी हमारी सरकार सपने बुन रही है और आय दिन हर योजना पर काम कर रही है। 

-  पीएम मोदी ने कहा- 10 साल तक केंद्र में जो कांग्रेस की सरकार थी उसने छत्तीसगढ़ में हो रहे विकास कार्यों को अटकाने और लटकाने के भरसक प्रयास किए, इसके बाबजूद रमन सिंह जी ने छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा को रुकने नहीं दिया। 

-पीएम मोदी ने कहा- छत्तीसगढ़ में बीजेपी के नेतृत्व में जो विकास यात्रा चली है उसको रुकने नहीं देना, वो समय अब दूर नहीं है जब छत्तीसगढ़ देश के उत्तम राज्यों में से एक होगा।  

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीख

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार अभियान 10 नवंबर को समाप्त हो रहा है।छत्तीसगढ़ में  90 सीटों के लिए दो चरणों में विधानसभा चुनाव आयोजित होने वाले हैं। 18 सीटों के लिए पहले चरण का मतदान 12 नवंबर और दूसरे चरण का मतदान 72 सीटों के लिए 20 नवंबर को होगा।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीछत्तीसगढ़ चुनावविधानसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो