लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ चुनाव: नहीं थम रहा कांग्रेस में टिकट के लिए बवाल, भूपेश बघेल ने दी इस्तीफे की धमकी!

By गोपाल वोरा | Updated: November 2, 2018 07:25 IST

राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ के प्रभारी पीएल पुनिया के बीच प्रत्याशियों के चयन को लेकर जोरदार विवाद हुआ। इसके कारण एक स्थिति ऐसी आई कि भूपेश बघेल ने इस्तीफे की धमकी दे दी। प्रदेश कांग्रेस ने अब तक 72 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं। अभी भी 18 उम्मीदवारों का चयन बकाया है। 

Open in App

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में वरिष्ठ नेताओं के बीच अपने-अपने प्रत्याशियों को टिकट दिलाने के लिए बवाल आज अंतिम दिन तक नहीं थमा। विवाद की स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल ने इस्तीफे की धमकी दे दी। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में यह वाकिया हुआ। 

राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ के प्रभारी पीएल पुनिया के बीच प्रत्याशियों के चयन को लेकर जोरदार विवाद हुआ। इसके कारण एक स्थिति ऐसी आई कि भूपेश बघेल ने इस्तीफे की धमकी दे दी। प्रदेश कांग्रेस ने अब तक 72 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं। अभी भी 18 उम्मीदवारों का चयन बकाया है। 

दो नवंबर को दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है। भूपेश बघेल का आक्रोश संभवत: उनके समर्थित प्रत्याशियों के नाम किनारे करने को लेकर भड़का। कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के कई दावेदार हैं, उनमें भूपेश बघेल प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते सबसे आगे हैं। 

दूसरे नंबर पर नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव। जिनके समर्थक विधायक ज्यादा से ज्यादा चुनकर आएंगे, उन्हीं का मुख्यमंत्री बनने की संभावना रहेगी। इसी वजह से भूपेश बघेल अपने अधिक से अधिक समर्थकों को टिकट दिलाने की जुगत में रहे। उल्लेखनीय है कि भूपेश बघेल का विवाद पीएल पुनिया से पहले भी एक बार हो चुका है।

 उस समय भी स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक से भूपेश बघेल उठकर चले गए थे। दो घंटे बाद उनकी वापसी हुई। कल देर रात दिल्ली में 18 प्रत्याशियों के नामों को लेकर जद्दोजहद हुई। विवाद बढ़ने के बाद भूपेश बघेल ने इस्तीफे का अंतिम अस्त्र चलाया। बताया जाता है कि अब भूपेश बघेल को पर्दे के पीछे मनाने का प्रयास किया जा रहा है।

टॅग्स :विधानसभा चुनावकांग्रेसपीएल पुनियाछत्तीसगढ़ चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए