लाइव न्यूज़ :

Chhattisgarh Election 2018: वोटिंग के दौरान नक्सली हमले को लेकर बस्तर में हाई अलर्ट

By सुधीर जैन | Updated: November 12, 2018 10:43 IST

छत्तीसगढ़ में चल रहे पहले चरण के मतदान के दौरान शहर के होटल, ढाबा, लॉज, धर्मशाला तथा यात्रियों के रुकने के स्थानों पर और वाहनों की नियमति रूप से चेकिंग की जा रही है. 

Open in App

छत्तीसगढ़ में सोमवार को चल रहे पहले चरण के मतदान के दौरान नक्सली हिंसा के दृष्टिगत एहतियात बरतते हुए पुलिस ने नक्सली इलाकों में चौकसी बढ़ाकर गश्त तेज कर दी है. आने-जाने वाले प्रत्येक लोगों की सघन जांच-पड़ताल की जा रही है. बस्तर के सीमावर्ती महाराष्ट्र, आंध्र एवं ओडिशा प्रदेशों की सीमाएं सील कर दी गई हैं तथा हेलिकॉप्टर से हवाई निगरानी की जा रही है.

आईजी विवेकानंद सिन्हा एवं बस्तर एसपी डी श्रवण ने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए 12 नवंबर को हो रहे मतदान को देखते हुए पुलिस द्वारा कार्रवाई तेज कर दी गई है. अंदरूनी क्षेत्रों में एरिया डोमिनेशन, डोमेनिंग, कार्डन और सर्च की कार्रवाई प्रारंभ हो गई है. जिले के सरहदी क्षेत्रों में मोबाइल चेक पोस्ट (एमसीपी) निरंतर नाकाबंदी कर जिले के बाहर से आने वाले लोगों पर लगातार निगाह रखी जा रही है.

शहर के होटल, ढाबा, लॉज, धर्मशाला तथा यात्रियों के रुकने के स्थानों पर और वाहनों की नियमति रूप से चेकिंग की जा रही है. आदतन अपराधियों, निगरानी, गुंडा-बदमाशों, हिस्ट्रीशीटर के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई एवं अवैध रूप से शराब विक्र य करने वाले तत्वों के विरुद्ध धरपकड़ की कार्रवाई निरंतर जारी है.

निगरानी बदमाश एवं गुंडा तत्व के विरुद्ध जिलाबदर की कार्रवाई के लिए प्रकरण कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी, जिला-बस्तर को भेजा गया है. अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार के अवैध परिवहन, शराब बिक्री तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों की सूचना पुलिस को तत्काल दें तथा विधानसभा चुनाव वर्ष 2018 निर्भीक एवं शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस को सहयोग प्रदान करें.

11 विधानसभाओं में महिलाओं की निर्णायक भूमिका 

विधानसभा चुनाव के प्रथम चक्र  में बस्तर के सभी 12 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम मशीन में बंद हो जाएगा. इन प्रत्याशियों को 20 लाख से अधिक मतदाता वोट देकर इनके भाग्य का फैसला करेंगे.

जानकारी के अनुसार बस्तर के सभी 12 विधानसभा क्षेत्रों में से 11 विधानसभा क्षेत्रों में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले अधिक है. वहीं दूसरी ओर संभाग में केवल अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र में पुरुषों की संख्या महिलाओं के मुकाबले थोड़ी अधिक है.

उल्लेखनीय है कि प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले ही दौर में प्रदेश के 18 विधानसभा क्षेत्रों का चुनाव संपन्न हो जाएगा. इनमें से 6 विधानसभा क्षेत्र राजनांदगांव जिले में और 12 विधानसभा क्षेत्र बस्तर संभाग में है. यह भी एक विशेष तथ्य है कि ये सभी 18 विधानसभा सीटें नक्सली प्रभावित हैं और पिछले कई वर्षों से यहां माओवादियों का प्रभाव अधिक है.

टॅग्स :विधानसभा चुनावछत्तीसगढ़ चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर