लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ः कोरोना वायरस से संक्रमित महिला ने दिया बच्चे को जन्म, मां-बच्चे की हालत स्थिर

By भाषा | Updated: June 5, 2020 05:38 IST

गर्भवती महिला के कोविड-19 से संक्रमित होने के कारण सुरक्षित प्रसव कराना चुनौतीपूर्ण था। राज्य के कोविड-19 अस्पतालों में ऑपरेशन के जरिए प्रसव का यह पहला मामला था। 

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ में रायगढ़ जिले के कोविड-19 अस्पताल में कोरोना वायरस से संक्रमित महिला ने बच्चे को जन्म दिया है।मां और बच्चे की हालत स्थिर है।

रायपुरः छत्तीसगढ़ में रायगढ़ जिले के कोविड-19 अस्पताल में कोरोना वायरस से संक्रमित महिला ने बच्चे को जन्म दिया है। मां और बच्चे की हालत स्थिर है। राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि रायगढ़ के कोविड-19 अस्पताल के चिकित्सकों को कोरोना वायरस से संक्रमित 24 वर्षीय महिला का सुरक्षित प्रसव कराने में सफलता मिली है। प्रसव के बाद मां और बच्चा दोनों की हालत स्थिर है। बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है और वह संक्रमित नहीं है। 

अधिकारियों ने बताया कि गर्भवती महिला के कोविड-19 से संक्रमित होने के कारण सुरक्षित प्रसव कराना चुनौतीपूर्ण था। राज्य के कोविड-19 अस्पतालों में ऑपरेशन के जरिए प्रसव का यह पहला मामला था। 

उन्होंने बताया कि जम्मू से लौटी रायगढ़ के सारंगढ़ विकासखंड निवासी गर्भवती महिला को गांव के पृथक-वास केंद्र में रखा गया था। वहां से उसे 31 मई को रायगढ़ जिला चिकित्सालय भेजा गया था, जहां उसका नमूना जांच के लिए भेजा गया। संक्रमित पाए जाने के बाद उसे कोरोना वायरस के मरीजों का उपचार करने के लिए रायगढ़ में चिह्नित किए गए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां दो जून की सुबह डॉक्टरों की टीम की मदद से महिला ने बच्चे को जन्म दिया। 

अधिकारियों ने बताया कि मां और बच्चे की हालत स्थिर है। इससे पहले रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में एक जून को कोविड-19 से संक्रमित मुंगेली की 23 वर्षीय महिला ने बच्चे को जन्म दिया था। एम्स के अधिकारियों ने बताया कि स्त्री रोग विभाग की अध्यक्ष डॉक्टर सरिता अग्रवाल के निर्देशन में चिकित्सकों की एक टीम की मदद से महिला ने बच्ची को जन्म दिया। 

अधिकारियों ने बताया कि महिला की लगातार दो रिपोर्ट में उसके संक्रमित नहीं पाए जाने के बाद दो जून को बच्ची को मां को सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि बच्ची भी संक्रमित नहीं पाई गई है और दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील