लाइव न्यूज़ :

पंजाब के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में विवाद, मुख्यमंत्री बदलने की तैयारी? भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव से मिलेंगे राहुल गांधी

By विनीत कुमार | Updated: August 24, 2021 07:47 IST

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में जारी विवाद के बीच आज राहुल गांधी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि ये बैठक राज्य में मुख्यमंत्री बदलने के एजेंडे पर होगी।

Open in App
ठळक मुद्देभूपेश बघेल और टीएस सिंह देव से एक साथ दिल्ली में आज मुलाकात करेंगे आज राहुल गांधीमुख्यमंत्री बदलने के एजेंडे पर बैठक में हो सकती है बात, रिपोर्ट के अनुसार बघेल और सिंह देव के बीच है विवादबघेल सोमवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए थे, जबकि सिंह देव दिल्ली में पहले से मौजूद हैं।

नई दिल्ली: पंजाब कांग्रेस में विवाद की आग अभी पूरी तरह ठंडी भी नहीं हुई है कि छत्तीसगढ़ में पार्टी के अंदर विवाद जोर पकड़ने लगा है। विवाद को बढ़ता देख राहुल गांधी आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके प्रतिद्वंद्वी और कैबिनेट में शामिल टीएस सिंह देव से एक साथ मुलाकात करेंगे। 

सूत्रों के अनुसार दोनों के बीच ये बातचीत रोटेशनल आधार पर मुख्यमंत्री बदलने पर होगी। दरअसल बघेल सरकार जून तक सत्ता में रहते हुए ढाई साल गुजार चुकी है। सूत्रों के मुताबिद देव राज्य में प्रशासनिक कामकाज सहित मुख्यमंत्री बदले जाने का मुद्दा उठा सकते हैं।

देव से जुड़े सूत्रों के मुताबिक वे हाईकमान की जो भी फैसला लिया जाएगा, उसे स्वीकार करेंगे। हालांकि कुछ नेताओं के अनुसार अगर पहले जैसी स्थिति कायम रखने का फैसला होता है तो संभव है देव फिर बघेल कैबिनेट का हिस्सा नहीं रहेंगे।

छत्तीसगढ़ में पावर शेयरिंग पर हुई थी 2018 में बात

नेताओं के एक धड़े के अनुसार दिसंबर 2018 में जब कांग्रेस राज्य में सत्ता में आई थी तो राहुल गांधी ने बघेल और टीएस सिंह देव से कहा था कि पावर शेयर का फॉर्मूला अपनाया जाएगा। इसमें बघेल को पहले ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री बनाने की बात थी।

बघेल हालांकि लगातार ऐसी किसी बात को खारिज करते रहे हैं। पिछले महीने उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री बदलना गठबंधन सरकार का भविष्य है जबकि फिलहाल छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पास तीन चौथाई बहुमत है।

बघेल ने सोमवार को दिल्ली रवाना होने से पहले भी पत्रकारों से बैठक के एजेंडे के बारे में कुछ नहीं बताया था। उन्होंने कहा, 'मैं लंबे समय बाद दिल्ली जा रहा हूं...राहुल गांधी के साथ बैठक है। इसके अलावा एआईसीसी के सचिव केसी वेणुगोपाल और राज्य के इनचार्ज पीएल पूनिया से मुलाकात होगी।'

यह पूछे जाने पर कि क्या टीएस सिंह देव भी मीटिंग में मौजूद होंगे, बघेल ने कहा- 'मुझे केवल राहुल जी से बैठक की जानकारी है।'

बता दें कि टीएस सिंह देव पहले से ही दिल्ली में मौजूद हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या वे सिंह देव से दिल्ली में मुलाकात करेंगे, बघेल ने कहा- 'उन्हें इसकी जानकारी नहीं है और मैं पूनिया जी के मैसेज का इंतजार कर रहा हूं।'

टॅग्स :छत्तीसगढ़कांग्रेसभूपेश बघेलराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर