लाइव न्यूज़ :

पनामा पेपर्स में छत्तीसगढ़ सीएम रमन सिंह के बेटे 'अभिषेक' का नामः कांग्रेस

By आदित्य द्विवेदी | Updated: July 8, 2018 15:08 IST

कांग्रेस ने कहा कि उनके पास इसबात के पुख्ता सबूत हैं कि पनामा पेपर्स में जिस अभिषेक का नाम आया है वो बीजेपी के धाकड़ नेता रमन सिंह के बेटे हैं।

Open in App

रायपुर, 8 जुलाईः कांग्रेस की छत्तीसगढ़ इकाई ने दावा किया है कि उसके पास इस बात के सबूत हैं कि पनामा पेपर्स में इंटरनेशनल कंसोर्शियम ऑफ इनवेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट्स (ICIJ) ने जिस 'Abhishak Singh' के नाम का खुलासा किया है वह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह के बेटे हैं। अभिषेक सिंह फिलहाल राजनांदगांव से बीजेपी सांसद हैं। पनामा पेपर्स में जिस अभिषेक की बात की गई है उसके नाम की स्पेलिंग में 'E' की जगह 'A' है। 

शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने बताया कि अपने नाम की स्पेलिंग बदलने से पहले अभिषेक एक कंपनी के कथित निदेशक थे। 2014 लोकसभा चुनाव लड़ने से पहले उन्होंने कंपनी से इस्तीफा दे दिया। उस वक्त तक उनके नाम की स्पेलिंग में 'A' था। इस मुद्दे पर विधानसभा में कांग्रेस ने सरकार को जमकर घेरा।

इंटरनेशनल कंसोर्शियम ऑफ इनवेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट्स के पनामा पेपर्स खुलासे के तीन साल बाद अप्रैल 2016 में कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि क्विस्ट हाईट्स लिमिटेड के निदेशक 'Abhishak Singh' का पता ब्रिटेश वर्जिन आइलैंड में है।

आईसीआईजे के दस्तावेजों में इस नाम के साथ जो पता उपलब्ध करवाया गया है वो रमन सिंह के घर का पता है जो छत्तीसगढ़ विधानसभा की वेबसाइट में दर्ज है। हालांकि रमन सिंह और उनका बेटा पनामा पेपर्स में किसी ताल्लुक से इनकार किया है। बीजेपी भी कहती रही कि 'Abhishak Singh' और 'Abhishek Singh' दोनों अलग-अलग शख्स हैं।

यह भी पढ़ेंः- 7000 करोड़ और 73वें स्थान तक सीमित नहीं है स्विस बैंक के खुलासे का गणित 

शनिवार को एक बयान में अभिषेक ने कहा, 'मैं फिर कहना चाहता हूं कि मेरा विदेशी बैंक में कोई खाता नहीं है। कांग्रेस नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ।' इंडियन एक्सप्रेस के सवालों का जवाब देते हुए अभिषेक सिंह ने दावा किया कि बघेल उनपर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैंने और मेरी पत्नी ने चैलेट इस्टेट प्राइवेट लिमिटेड के सारे शेयर ट्रांसफर कर दिए हैं। यह सबकुछ कानूनी रूप से हुआ है। अब हमारा उस कंपनी से कोई वास्ता नहीं है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :छत्तीसगढ़रमन सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील