लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में कौन बनेगा मुख्यमंत्री, फैसला कल, राहुल गांधी ने तस्वीर जारी कर किया इशारा

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 15, 2018 20:54 IST

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 90 सदस्यीय विधानसभा में 68 सीटें हासिल हुई हैं। इसी के साथ राज्य में भाजपा का 15 साल का शासन समाप्त हो गया। 

Open in App

छत्तीसगढ़ में कौन बनेगा मुख्यमंत्री, फैसला कल, राहुल गांधी ने तस्वीर जारी कर किया इशारा

मध्यप्रदेश और राजस्थान में मुख्यमंत्री का ऐलान करने के बाद अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि छत्तीसगढ़ का सीएम कौन होगा। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश और राजस्थान की तरह ट्विटर पर छत्तीसगढ़ के सभी सीएम दावेदारों के साथ फोटो शेयर कर दी है लेकिन ये नहीं बताया है कि सीएम कौन होगा। 

राहुल ने सीएम पद के दावेदारों के साथ तस्वीर ट्वीट करते हुए रीड हॉफमैन को कोट करते हुए लिखा, 'अगर आप अकेले खेल रहे हैं तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपकी रणनीति कितनी शानदार हैं, आप हमेशा एक टीम से हार जाएंगे।'

खबरों के मुताबिक पार्टी नेता पीएल पुनिया ने मीडिया से बातचीत में बताया कि रविवार को 12 बजे रायपुर में विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। इसी बैठक में सीएम के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी।

पुनिया इस बात की भी जानकारी दी है कि 17 दिसंबर को रायपुर के साइंस कॉलेज के ग्राउंड में मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह होगा। इससे पहले राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री पद के चार संभावित उम्मीदवारों- टीएस सिंह देव, ताम्रध्वज साहू, भूपेश बघेल और चरण दास महंत से अपने आवास पर मुलाकात की थी। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के लिए पर्यवेक्षक मल्लिर्काजुन खड़गे, पार्टी के राज्य प्रभारी पी एल पुनिया भी शामिल थे।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 90 सदस्यीय विधानसभा में 68 सीटें हासिल हुई हैं। इसी के साथ राज्य में भाजपा का 15 साल का शासन समाप्त हो गया। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़ चुनावराहुल गांधीविधानसभा चुनावकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप