लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: सीएम बघेल ने स्वदेश दर्शन योजना में ‘राम वन गमन परिपथ’ को स्वीकृति प्रदान करने का किया आग्रह

By भाषा | Updated: June 5, 2020 16:40 IST

केन्द्रीय पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्र लिखकर उनसे छत्तीसगढ़ में ‘राम वन गमन पर्यटन परिपथ’ को विकसित करने के लिए तैयार की गयी अवधारणा योजना को केन्द्र सरकार की स्वदेश दर्शन योजना के तहत स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकेन्द्र सरकार की स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत पर्यटन की चयनित परियोजनाओं में पर्यटकों की सुविधा के लिए विश्वस्तरीय अधोसंरचनाएं विकसित करने का प्रावधान है।पुस्तकों के अनुसार भगवान राम ने अपने वनवास काल के 14 वर्षों में से लगभग 10 वर्ष से भी अधिक समय छत्तीसगढ़ में व्यतीत किया था। 

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल को पत्र लिखकर उनसे छत्तीसगढ़ में ‘राम वन गमन पर्यटन परिपथ’ को विकसित करने के लिए तैयार की गयी अवधारणा योजना को केन्द्र सरकार की स्वदेश दर्शन योजना के तहत स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया है।

राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि छत्तीसगढ़ में राम वन गमन पर्यटन परिपथ विकसित करने के लिए छत्तीसगढ़ के पर्यटन विभाग ने नौ स्थलों का चयन करते हुए 137.45 करोड़ रुपए की लागत क एक अवधारणा योजना तैयार की है। 

केन्द्र सरकार की स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत पर्यटन की चयनित परियोजनाओं में पर्यटकों की सुविधा के लिए विश्वस्तरीय अधोसंरचनाएं विकसित करने का प्रावधान है। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय पर्यटन राज्यमंत्री को पत्र में लिखा है कि छत्तीसगढ़ का इतिहास प्राचीन होने के साथ ही प्रशस्त भी है। उन्होंने कहा है कि त्रेतायुगीन छत्तीसगढ़ का प्राचीन नाम दक्षिण कोसल एवं दण्डकारण्य के रूप में विख्यात था। दण्डकारण्य में भगवान श्रीराम के वन गमन यात्रा की पुष्टि वाल्मीकि रामायण से होती है। 

शोधकर्ताओं से प्राप्त जानकारी, शोध लेखों और पुस्तकों के अनुसार भगवान राम ने अपने वनवास काल के 14 वर्षों में से लगभग 10 वर्ष से भी अधिक समय छत्तीसगढ़ में व्यतीत किया था जिसकी पुष्टि यहां के लोकगीतों के माध्यम से भी होती है। बघेल ने लिखा है कि प्रभु श्रीराम ने उत्तर भारत से छत्तीसगढ़ में प्रवेश के बाद विभिन्न स्थानों पर चैमासा व्यतीत करते हुए दक्षिण भारत में प्रवेश किया था। 

इसलिए छत्तीसगढ़ को दक्षिण पथ भी कहा जाता है। उन्होंने उल्लेख किया है कि छत्तीसगढ़ में कोरिया जिले की गवाई नदी से होकर सीतामढ़ी हरचैका नामक स्थान से प्रभु श्रीराम ने छत्तीसगढ़ में प्रवेश किया था। इस दौरान उन्होंने 75 स्थलों का भ्रमण करते हुए सुकमा जिले के रामाराम से दक्षिण भारत में प्रवेश किया था। इन स्थलों में से 51 स्थल ऐसे है, जहां प्रभु श्रीराम ने भ्रमण के दौरान रूक कर कुछ समय व्यतीत किया था, जिसकी पुष्टि शोधकर्ताओं के शोध आलेखों से होती है। 

मुख्यमंत्री ने लिखा है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राम वन गमन पिा के साथ पर्यटन की दृष्टि से विकास की योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य राज्य में आने वाले पर्यटकों, आगन्तुकों के साथ-साथ देश और राज्य के लोगों को भी राम वन गमन मार्ग तथा स्थलों से परिचित कराना और इन ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण के दौरान पर्यटकों को उच्च स्तर की सुविधाएं भी उपलब्ध कराना है। 

बघेल ने पत्र में लिखा है कि छत्तीसगढ़ में राम वन गमन पर्यटन परिपथ को विकसित करने के उद्देश्य से प्रथम चरण में नौ स्थलों का चयन किया गया है। इन स्थलों में सीतामढ़ी-हरचैका (कोरिया), रामगढ़ (अम्बिकापुर), शिवरीनारायण (जांजगीर-चांपा), तुरतुरिया (बलौदाबाजार), चंदखुरी (रायपुर), राजिम (गरियाबंद), सिहावा-सप्तऋषि आश्रम (धमतरी), जगदलपुर (बस्तर) और रामाराम (सुकमा) शामिल हैं। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़भूपेश बघेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील