लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: सीएम भूपेश बघेल बोले- UPA शासन के समान स्तर पर लाया जाए उत्पाद शुल्क

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 23, 2022 14:07 IST

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्रीय उत्पाद शुल्क उसी दर से लाया जाए जिस दर पर यूपीए सरकार थी ताकि लोगों को ईंधन की कीमतें सस्ती दर पर मिल सकें।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमें सेंट्रल एक्साइज को 570 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है, लेकिन हम लोगों के हित में इस फैसले का स्वागत करते हैं।मुख्यमंत्री ने आगे केंद्र से गैस सिलेंडर के रेट को यूपीए सरकार के दर पर लाने को कहा।

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार को पेट्रोल और डीजल पर पिछले साल लगाए गए उपकर को कम करना चाहिए। हम चाहते हैं कि केंद्रीय उत्पाद शुल्क उसी दर से लाया जाए जिस दर पर यूपीए सरकार थी ताकि लोगों को ईंधन की कीमतें सस्ती दर पर मिल सकें। बता दें कि बघेल ने रविवार को ईंधन की कीमतों में कमी के केंद्र के फैसले का स्वागत किया था। 

इस दौरान उन्होंने न सिर्फ केंद्रीय उत्पाद शुल्क को उसी दर पर लाने की मांग की जो 2014 से पहले यूपीए सरकार के अधीन थी बल्कि उन्होंने ईंधन पर चार प्रतिशत उपकर हटाने की भी मांग की। उनका कहना है कि हमें सेंट्रल एक्साइज को 570 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है, लेकिन हम लोगों के हित में इस फैसले का स्वागत करते हैं। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ये भी कहा कि भारत सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर 4 प्रतिशत सेस लगाया है जो पहली बार है, इसे भी हटाया जाना चाहिए। मालूम हो, केंद्र ने शनिवार को पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर कम करने का फैसला किया। मुख्यमंत्री ने आगे केंद्र से गैस सिलेंडर के रेट को यूपीए सरकार के दर पर लाने को कहा।

टॅग्स :भूपेश बघेलछत्तीसगढ़कांग्रेसपेट्रोलडीजलExcise Department
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष