लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ : बीएसएफ जवान ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या की

By भाषा | Updated: July 21, 2021 14:29 IST

Open in App

रायपुर, 21 जुलाई छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में सीमा सुरक्षा बल के एक जवान ने अपनी सरकारी रायफल से खुद को गोली मार ली। पुलिस के अनुसार जवान द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिली है।

कांकेर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि जिले के कोड़ेकुरसे थाना क्षेत्र के तहत करकपाल गांव स्थित शिविर में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे बीएसएफ की 81 वीं बटालियन के जवान लक्ष्मण एनजी (30 वर्ष) ने इंसास रायफल से खुद को गोली मार ली। जवान की देर रात रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में मृत्यु हो गई।

उन्होंने बताया कि अन्य जवानों की मदद से घायल लक्ष्मण को बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से रायपुर लाया गया तथा उसे एम्स में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गयी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को घटनास्थल से कोई भी पत्र बरामद नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि लक्ष्मण कर्नाटक का निवासी था। वह इस महीने की सात तारीख को लंबी छुट्टी के बाद वापस लौटा था। उसके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में सीमा सुरक्षा बल के जवानों को तैनात किया गया है। पिछले वर्ष दिसंबर में जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र में बीएसएफ के एक जवान ने फांसी लगाकर जान दे दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए