लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: BJP व्हाट्सऐप ग्रुप में नेता ने भेजा पोर्न, कई बड़े नेताओं ने छोड़ा ग्रुप

By भारती द्विवेदी | Updated: July 27, 2018 09:36 IST

Chhattisgarh BJP Leader shared Porn video on whatsapp group: हालांकि बीजेपी नेता ने बाद में थाने में फोन खोने की शिकायत दर्ज करवाई है। नेता का कहना है कि कोई अनजान शख्स उनके मोबाइल से पोर्न वीडियो पोस्ट कर रहा है। 

Open in App

नई दिल्ली, 27 जुलाई: छत्तीसगढ़ के भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेताओं को बीच हड़कंप मची हुई है। हड़कंप एक वीडियो को लेकर मचा हुआ है। दरअसल राज्य के बीजेपी के अधिकृत व्हाट्सऐप मीडिया ग्रुप में पोर्न वीडियो अपलोड हो गई थी। उस व्हाट्सऐप ग्रुप से पार्टी के बड़े-बड़े नेता के अलावा वहां बड़े पत्रकार भी जुड़े हुए हैं। ग्रुप में वीडियो भेजने वाले हरीश सिंह पार्टी के ही नेता हैं। ग्रुप में पोर्न वीडियो भेजते ही पार्टी के कई बड़े नेताओं ने उस ग्रुप को छोड़ दिया। हालांकि बीजेपी नेता ने बाद में थाने में फोन खोने की शिकायत दर्ज करवाई है। नेता का कहना है कि कोई अनजान शख्स उनके मोबाइल से पोर्न वीडियो पोस्ट कर रहा है। 

हरीश सिंह बीजेपी मंडल के अध्यक्ष भी हैं। खबर की माने तो, हरीश की इस हरकत के लिए पार्टी के बड़े नेताओं ने उन्हें फटकार भी लगाई है। पोर्न वीडियो की बात सामने आते ही विपक्षी पार्टी कांग्रेस को एक मुद्दा मिल गया है। पार्टी के मीडिया प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी ने इसे बीजेपी की मानसिकता बताया है। उनका कहना है कि बीजेपी जनता की समस्या सुनने और सुलझाने की बजाए पोर्न देखने में बिजी है।

पिछले साल ऐसा ही कुछ छत्तीसगढ़ के बीजेपी महिला मोर्चा कार्यकर्ता के लिए बने व्हाट्सऐप ग्रुप में भी हुआ था। कोरिया जिले के भरतपुर-सोनहत की विधायक और संसदीय सचिव के कहने पर कार्यकर्ताओं ने एक ग्रुप बनाया था, जिससे बीजेपी के लगभग डेढ़ सौ कार्यकर्ता और पदाधिकारी जुड़े हुए थे। जिसमें काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। 

विशेष रिपोर्ट और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)छत्तीसगढ़व्हाट्सऐप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील