लाइव न्यूज़ :

धर्म परिवर्तन, जाति परिवर्तन किए हुए लोगों को आरक्षण जैसी सुविधाएं नहीं मिलनी चाहिए: BJP सांसद

By स्वाति सिंह | Updated: July 16, 2018 10:23 IST

भारतीय जनता पार्टी सांसद दिनेश कश्यप ने सोमवार को कहा 'जो लोग धर्म परिवर्तन, जाति परिवर्तन करते हैं उनको आरक्षण और सरकार की अन्‍य सुविधाओं का लाभ नहीं मिलना चाहिए।

Open in App

बस्तर, 16 जुलाई: छत्तीसगढ़ में सोमवार को धर्म परिवर्तन कर चुके लोगों को आरक्षित जनजाति की सूची से बाहर करने की मांग को लेकर पूर्व मंत्री गणेश राम भगत के नेतृत्व में शहर में रैली का आयोजन हुआ है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी सांसद दिनेश कश्यप ने सोमवार को कहा 'जो लोग धर्म परिवर्तन, जाति परिवर्तन करते हैं उनको आरक्षण और सरकार की अन्‍य सुविधाओं का लाभ नहीं मिलना चाहिए। ' हालांकि उन्होंने यह साफ़ किया कि यह उनका व्यक्तिगत विचार है।  बताया जा रहा है कि इस रैली में हजारों आदिवासियों के शामिल होने की संभावना है। 

ये भी पढ़ें: CM कुमारस्वामी का छलका दर्द, बोले- मुख्यमंत्री पद पर खुश नहीं, भगवान शिव की तरह हर दिन विश पी रहा हूं

आरक्षण को लेकर यह बीजेपी के नेताओं का पहला बयान नहीं है इससे पहले बीजेपी सांसद सावित्रीबाई फुले ने आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट पर निशाना साधा था।  उन्होंने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट के जज कह रहे हैं भारत का लोकतंत्र खतरे में है, कभी कहा जा रहा है कि हम भारत संविधान को बदलने के लिए आए हैं, कभी कहा जा रहा है की हम आरक्षण को समाप्त करेंगे। संविधान की समीक्षा करेंगें। बीजेपी संसद ने आगे कहा था कि भारत के संविधान की समीक्षा करेंगे, भारत के आरक्षण को ऐसे समाप्त करेंगे कि इसका रहना ना रहना एक बराबर होगा, तो अगर भारत का संविधान से आरक्षण खत्म हो जाएगा तो देश का बहुजन समाज ही नहीं पूरे देश के लोगों के अधिकार खत्म हो जाएंगे। 

ये भी पढ़ें: सांसद राजू शेट्टी का बड़ा ऐलान, जानिए आखिर क्यों मुंबई और पुणे में रोकी जाएगी दूध की सप्लाई

यही नहीं बल्कि सावित्री बाई फुले ने 1अप्रैल को लखनऊ में आरक्षण बचाओ महारैली का आयोजन भी किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि आरक्षण कोई सरकार के द्वारा दी भीख नहीं बल्कि प्रतिनिधित्व का मामला है। आरक्षण को खत्म करने का दुस्साहस किया गया तो भारत की धरती पर खून की नदियां बहेंगी।  उन्होंने मीडिया को बताया था कि हम अपने अधिकारों के लिए अपना पूरा जीवन दांव पर लगा सकते हैं। भारत का संविधान सही तरीके से लागू नहीं है। हम बहुजन लोगों को अब समानता का अधिकार नहीं दिया गया है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :छत्तीसगढ़आरक्षणभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण