लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ चुनाव: रमन सिंह ने हार की ली जिम्मेदारी, राज्यपाल को भेजा इस्तीफा

By स्वाति सिंह | Updated: December 11, 2018 18:44 IST

छत्तीसगढ़ में बीजेपी सम्मानजक सीटें भी नहीं जुटा पाई है। राजस्‍थान में बीजेपी 65 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है।

Open in App

छतीसगढ़ विधानसभा के चुनावी नतीजों के सामने आने के बाद यह साफ़ हो गया है कि राज्य से बीजेपी का सूपड़ा साफ़ हो गया है। हार के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए रमन सिंह ने कहा 'मैं पार्टी की हार की जिम्मेदारी स्वीकार करता हूं। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस को जीत के लिए शुभकामनाएं भी दीं।हालांकि उन्होंने यह मामने से साफ़ इनकार कर दिया कि इन चुनावों का 2019 के लोकसभा चुनाव पर असर पड़ेगा। 

उन्होंने कहा, मैं पार्टी के हार की नैतिक जिम्मेदारी लेता हूं'।उन्होंने आगे कहा 'अगर मैं जीत का श्रेय लेता हूं तो मुझे हार की भी जिम्मेदारी स्वीकार करनी होगी।  बता दें छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बीजेपी की करारी हार हुई है।बता दें कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी सम्मानजक सीटें भी नहीं जुटा पाई है। राजस्‍थान में बीजेपी 65 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। वसुंधरा राजे सिंधिया के राजनैतिक कॅरियर के‌ लिए यह बड़ा चुनाव साबित हो सकता है। लेकिन मध्य प्रदेश में कांग्रेस का पिछड़ना भारतीय जनता पार्टी के लिए दिल तोड़ने वाला होगा। यहां भी बीजेपी महज 105 सीटों पर ही जीत हासिल कर पाने की स्थि‌ति में है। रही-सही कसर मिजोरम और तेलंगाना ने पूरी कर दी। इन दोनों राज्यों में बीजेपी पिछली चुनावों से पिछड़ गई है।

साल 2013 मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने साल 2018 विधानसभा चुनाव में बीजेपी के खाते में 12 सीटें जाते दिखाई दे रही हैं।

गौरतलब है कि छत्‍तीसगढ़ में लगातार 15 वर्षों से बीजेपी के रमन सिंह सत्ता पर काबिज थी। इस बार के चुनावी नतीजों में कांग्रेस पार्टी को बढ़त मिली है। राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए 12 नवंबर और 20 नवंबर को मतदान हुआ। पहले चरण में राज्य के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र के सात जिले तथा राजनांदगांव जिले की 18 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ। वहीं, दूसरे चरण में 20 तारीख को 72 सीटों के लिए मत डाले गए। दोनों चरणों में कुल 1269 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रहे। 2013 विधानसभा चुनाव में बीजेपी की झोली में 49, कांग्रेस को 39, बीएसपी को 1 और अन्‍य को 1 सीट मिली थी।

टॅग्स :विधानसभा चुनावछत्तीसगढ़ चुनावरमन सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप