लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में वैन और कार के बीच टक्कर, 5 की मौत, 6 घायल

By भाषा | Updated: April 20, 2018 00:36 IST

प्रतापपुर थाना क्षेत्र से 11 बाराती मारूति ओमनी में सवार होकर कुसमी की ओर रवाना हुए थे। बाराती वाहन जब परसापानी गांव के करीब पहुंचा तब सामने से आ रही बस से उसकी टक्कर हो गई। इस घटना में ओमनी के चालक समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Open in App

रायपुर, 19 अप्रैल: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में बस और मारूति ओमनी के बीच हुई आमने सामने की टक्कर में ओमनी सवार पांच लोगों की मौत हो गई वहीं छह लोगों के घायल होने की खबर हैं। बलरामपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को पीटीआई को बताया कि जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत परसापानी गांव के करीब बस और मारूति ओमनी के बीच हुई टक्कर में ओमनी सवार पांच लोगों की मृत्यु हो गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र से 11 बाराती मारूति ओमनी में सवार होकर कुसमी की ओर रवाना हुए थे। बाराती वाहन जब परसापानी गांव के करीब पहुंचा तब सामने से आ रही बस से उसकी टक्कर हो गई। इस घटना में ओमनी के चालक समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली तब क्षेत्र के लिए पुलिस दल रवाना किया गया और घायलों और शवों को अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि अस्पताल में इलाज के दौरान दो अन्य बारातियों ने दम तोड़ दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में घायल छह लोगों को अंबिकापुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

टॅग्स :छत्तीसगढ़ समाचाररोड एक्सिडेंट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए