लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ : ईओडब्ल्यू और एसीबी में 20 अधिकारियों के खिलाफ 44 शिकायतें

By भाषा | Updated: July 26, 2021 22:30 IST

Open in App

रायपुर, 26 जुलाई छत्तीसगढ़ में साढ़े तीन वर्ष के दौरान राज्य आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) को भारतीय प्रशासनिक और पुलिस सेवा के 20 अधिकारियों के खिलाफ 44 शिकायतें मिली हैं।

विधानसभा में सोमवार को कांग्रेस के विधायक सत्यनारायण शर्मा के सवाल के लिखित जवाब में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि एक जनवरी वर्ष 2018 से 30 जून वर्ष 2021 तक की अवधि में भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा के 20 अधिकारियों के खिलाफ ईओडब्ल्यू और एसीबी में 44 शिकायतें मिली हैं। बघेल ने बताया कि इनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा के 12 तथा भारतीय पुलिस सेवा के आठ अधिकारी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इन मामलों में से चार शिकायतों को संबंधित इकाई को भेज दिया गया है, वहीं तीन शिकायतों को जांच के बाद शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि छह मामलों में चार अधिकारियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया है। शेष मामलों की जांच की जा रही है। मामलों की जांच होने के कारण आरोपपत्र प्रस्तुत नहीं किया गया है, इसलिए आरोपपत्र के आधार पर किसी अधिकारी को निलंबित नहीं किया गया है।

वहीं, विधानसभा में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के विधायक धर्मजीत सिंह के सवाल के लिखित जवाब में मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में 30 जून वर्ष 2021 की स्थिति में 334 आरोपियों के खिलाफ जांच लंबित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए