लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ः  दंतेवाड़ा जिले में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने मार गिराए दो नक्सली 

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 18, 2019 15:44 IST

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में पुलिस और नक्सिलयों के बीच मुठभेड़ देखने को मिली है। इस दौरान सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को ढेर कर दिया है। 

Open in App

लोकसभा चुनाव के दौरान नक्सलियों का तांडव लगातार बढ़ता जा रहा है। हालांकि सुरक्षाबल उन्हें मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। गुरुवार (18 अप्रैल) को छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में पुलिस और नक्सिलयों के बीच मुठभेड़ देखने को मिली है। इस दौरान सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को ढेर कर दिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश के दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा पुलिस थाना के अंतर्गत धनिकारका वन क्षेत्र में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई। जिसमें जवानों ने 2 नक्सली को मार गिराया है।इससे पहले झारखंड के गिरिडीह में 15 अप्रैल की सुबह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया था। हालांकि इस दौरान मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया था। वहीं, जवानों ने नक्सलियों के पास से एक एके -47 राइफल, 3 मैगजीन और 4 पाइप बम भी बरामद किए थे। 

आपको बता दें, अभी हाल ही छत्तीसगढ़ के धमतरी के साले घाट जंगल में  सीआरपीएफ और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया था। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया था। 

इससे ठीक एक दिन पहले छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में बीएसएफ के चार जवान शहीद हो गए थे और दो अन्य जवान घायल हो गए थे। राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया था कि जिले के परतापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत महला गांव के करीब नक्सलियों और सुरक्षा बल के बीच मुठभेड़ में बीएसएफ की 114वीं बटालियन के चार जवान शहीद हो गए और दो अन्य जवान घायल हो गए। 

टॅग्स :नक्सलछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील