लाइव न्यूज़ :

छठ पूजा : मंजूरी के लिए केजरीवाल ने बैजल को पत्र लिखा

By भाषा | Updated: October 14, 2021 18:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को उपराज्यपाल अनिल बैजल को पत्र लिखकर उनसे छठ पूजा समारोह की अनुमति देने का अनुरोध किया और कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 की स्थिति नियंत्रण में है।

छठ कार्यक्रमों पर पाबंदी को लेकर केजरीवाल सरकार पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीखे हमलों के बीच यह कदम उठाया गया है।

इस बीच सार्वजनिक स्थानों पर त्योहार मनाने पर प्रतिबंध पर चर्चा करने के लिए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक बुलाई गई है।

इससे पहले, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया को पत्र लिखकर छठ समारोह पर स्पष्टता और त्योहार मनाने के लिए दिशा-निर्देश जारी करने का आग्रह किया था।

डीडीएमए ने 30 सितंबर को अपने आदेश में कोविड-19 से उत्पन्न खतरे के मद्देनजर नदी तटों, जलाशयों और मंदिरों सहित सार्वजनिक स्थानों पर छठ कार्यक्रम आयोजित करने पर रोक लगा दी थी, जिसके कारण दिल्ली भाजपा ने विरोध प्रदर्शन किया था।

केजरीवाल ने उपराज्यपाल को लिखे पत्र में कहा कि दिल्ली में पिछले तीन महीने से कोविड की स्थिति नियंत्रण में है और उनका मानना ​​है कि कोविड नियमों के अनुसार छठ मनाने की अनुमति दी जानी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने पत्र को ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा, ‘‘मैंने माननीय उपराज्यपाल से दिल्ली में छठ पूजा समारोहों की अनुमति देने का आग्रह किया है। कोरोना अब नियंत्रण में है और कई अन्य राज्यों ने इसकी अनुमति दी है।’’

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता केजरीवाल ने पत्र में लिखा कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान जैसे पड़ोसी राज्यों ने भी उचित स्वास्थ्य तथा सुरक्षा पाबंदियों के साथ छठ उत्सव की अनुमति दी है। उन्होंने लिखा, ‘‘मैं आपसे जल्द से जल्द डीडीएमए की बैठक बुलाने और छठ पूजा कार्यक्रमों की अनुमति देने का आग्रह करता हूं।’’

इस बीच उपराज्यपाल सचिवालय के सूत्रों ने कहा कि मुख्य सचिव को इस मुद्दे पर निर्णय लेने के लिए डीडीएमए की एक बैठक बुलाने के लिए कहा गया है।

दिल्ली से भाजपा के सांसद मनोज तिवारी ने छठ पाबंदी के खिलाफ शहर के पूर्वांचली बहुल इलाकों में ‘छठ रथ यात्रा’ शुरू की है। उन्होंने बुधवार को केजरीवाल को पत्र लिखकर हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया था।

उन्होंने छठ समारोह की अनुमति मांगने के लिए उपराज्यपाल को पत्र लिखने पर केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आस्था के आगे जिद टूट गई।

तिवारी ने ट्वीट किया, ‘‘जय छठी मैया। …आस्था के आगे जिद टूटी …जितनी कहानी आज चिट्ठी में लिखे हो दिल्ली के मुख्यमंत्री जी ..ये सब प्रतिबंध लगाते याद नहीं था क्या ? ख़ैर देर आए दुरुस्त आए।… चलो मिलकर छठ मनाएं। …छठी मैया की जय। सब कोविड के नियमों के अनुसार अनुशासित तरीके से घाट पर छठ मनाएंगे।’’

इससे पहले, मुख्यमंत्री ने कहा था कि महामारी के बीच लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को देखते हुए सार्वजनिक स्थानों पर छठ मनाना प्रतिबंधित है। उन्होंने इस संवेदनशील मुद्दे पर भाजपा के विरोध को ‘‘गंदी राजनीति’’ बताकर खारिज कर दिया था।

उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने इस सप्ताह की शुरुआत में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया को पत्र लिखकर कोविड के मद्देनजर छठ समारोह को लेकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए