लाइव न्यूज़ :

भाजपा सांसद मनोज तिवारी घायल, कान में लगी चोट, दिल्ली सरकार के खिलाफ छठ पूजा के आयोजन पर कर रहे थे प्रदर्शन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 12, 2021 16:29 IST

भाजपा सांसद मनोज तिवारी घायल हो गए और उन्हें सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। चोट कान में लगी है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रतिबंध लगाए जाने के लिए दिल्ली सरकार की निंदा की।भाजपा शासित नगर निगम इसकी व्यवस्था करेंगे।आदेश गुप्ता ने सोमवार को कहा था कि छठ पूजा धूमधाम से मनायी जाएगी।

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजधानी में छठ पूजा के आयोजन पर लगे प्रतिबंध के विरोध में यहां मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर प्रदर्शन किया।

इस बीच प्रदर्शन के दौरान भाजपा सांसद मनोज तिवारी घायल हो गए और उन्हें सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। पार्टी नेता नीलकांत बख्शी ने बताया कि चोट उनके कान में लगी है। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता और अन्य ने राष्ट्रीय राजधानी में लाखों पूर्वांचलियों द्वारा मनाए जाने वाले त्योहार के आयोजन पर प्रतिबंध लगाए जाने के लिए दिल्ली सरकार की निंदा की।

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने 30 सितंबर को अपने आदेश में कोविड-19 के मद्देनजर नदी तटों, जलाशयों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा के आयोजन पर रोक लगा दी थी। हालांकि, गुप्ता ने सोमवार को कहा था कि छठ पूजा धूमधाम से मनायी जाएगी और भाजपा शासित नगर निगम इसकी व्यवस्था करेंगे।

प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली सरकार से त्योहार के आयोजन पर लगा प्रतिबंध हटाने के लिए डीडीएमए को एक प्रस्ताव भेजने की मांग की। इससे पहले केजरीवाल ने कहा था कि लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को देखते हुए सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा के आयोजन पर रोक लगाने का फैसला किया गया है।

सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा पर रोक: दिल्ली भाजपा ने कहा, पार्टी त्योहार भव्य तरीके से मनाएगी

दिल्ली में सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा समारोहों पर रोक को लेकर राजनीति सोमवार को और तेज हो गई, जब दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने घोषणा की कि त्योहार भव्य तरीके से मनाया जाएगा और पार्टी शासित नगर निगम इसकी व्यवस्था करेंगे। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने पिछले सप्ताह एक आदेश में कोविड-19 स्थिति को देखते हुए नदी किनारे, जलाशयों और मंदिरों सहित सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा समारोह पर रोक लगा दी थी।

दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने भी पूर्वांचलियों (दिल्ली में बसे बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग) की राय लेने के लिए एक 'रथ यात्रा' शुरू की है और साथ ही यह चेतावनी भी दी है कि अगर छठ मनाने से लोगों को रोका गया, तो डीडीएमए के आदेश की अवहेलना की जाएगी। हालांकि, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पहले आरोप लगाया था कि विपक्ष इस मुद्दे पर "गंदी राजनीति" कर रहा है। गुप्ता ने तिवारी के साथ संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘भाजपा घोषणा करती है कि हम छठ पूजा मनाएंगे और नगर निगम इसकी व्यवस्था करेंगे।’’

गुप्ता ने कहा कि भाजपा ने अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा छठ पूजा पर लगायी गई रोक का मुखर विरोध किया है और तिवारी सहित पार्टी के नेता इस मुद्दे पर पूजा समितियों के साथ बातचीत कर रहे हैं। गुप्ता ने कहा, ‘‘हम छठ पूजा समितियों के साथ व्यवस्था करेंगे।

केवल प्रतीकात्मक रूप से ही नहीं, छठ को भव्य रूप से मनाया जाएगा, जिसमें भाजपा कार्यकर्ता व्यवस्थित रूप से सभी व्यवस्थाएं कर रहे हैं।’’ इससे पहले, छठ प्रतिबंध के खिलाफ तिवारी की रथ यात्रा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केजरीवाल ने कहा था कि सार्वजनिक स्थानों पर समारोह की अनुमति नहीं देने का फैसला लोगों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है और विपक्ष एक संवेदनशील मुद्दे पर ‘‘गंदी राजनीति’’ कर रहा है।

टॅग्स :छठ पूजादिल्लीअरविंद केजरीवालAam Aadmi Partyमनोज तिवारीmanoj tiwari
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: जाफराबाद में सड़क पर झड़प, गोलीबारी के बाद 3 गिरफ्तार

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतIndiGo Flights Cancelled: इंडिगो ने दिल्ली से सभी फ्लाइट्स आज रात तक की बंद, यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी

भारतDelhi Traffic Advisory: पुतिन के दौरे को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन रास्तों पर जाने की मनाही; चेक करें

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारत अधिक खबरें

भारतMahaparinirvan Diwas 2025: आज भी मिलिंद कॉलेज में संरक्षित है आंबेडकर की विरासत, जानें

भारतडॉ. आंबेडकर की पुण्यतिथि आज, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भारतIndiGo Crisis: लगातार फ्लाइट्स कैंसिल कर रहा इंडिगो, फिर कैसे बुक हो रहे टिकट, जानें

भारतIndigo Crisis: इंडिगो की उड़ानें रद्द होने के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, यात्रियों के लिए 37 ट्रेनों में 116 कोच जोड़े गए

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास