लाइव न्यूज़ :

Chhath Puja 2023: दिल्ली में 19 नवंबर को बंद रहेंगे शराब के ठेके, छठ पूजा के कारण सरकार ने लिया फैसला

By अंजली चौहान | Updated: November 17, 2023 13:42 IST

उत्पाद शुल्क विभाग द्वारा गुरुवार को जारी एक आदेश में कहा गया है कि सभी शराब की दुकानें बंद रहेंगी क्योंकि रविवार को सूर्य षष्ठी (छठ पूजा) को सूखा दिवस घोषित किया गया है।

Open in App

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में सरकार ने छठ पूजा के मौके पर ड्राई डे की घोषणा की है। 19 नवंबर को पूरी दिल्ली में शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी। दिल्ली उत्पाद शुल्क नियम, 2010 के नियम 52 के प्रावधानों के अनुसरण में, यह आदेश दिया जाता है कि निम्नलिखित तिथि को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में सभी एल-1, एल1एफ, एल-2, द्वारा "शुष्क दिवस" के रूप में मनाया जाएगा।

एल-3, एल-4, एल-5, एल-6, एल-6एफजी, एल-6एफई, एल-8, एल-9, एल-10, एल-11, एल-14, एल-18, एल- 23, एल-23एफ, एल-25, एल-26, एल-31, एल-32, एल-33, एल-34 और एल-35 उत्पाद शुल्क विभाग के लाइसेंसधारक और दिल्ली में स्थित अफीम की दुकानें: प्रतिहार षष्ठी या सूर्य षष्ठी 19.11.2023 (छठ पूजा) को बंद रहेंगी। 

आदेश में कहा गया है कि उपरोक्त सूची में किए गए किसी भी बदलाव के कारण लाइसेंसधारी किसी भी मुआवजे के हकदार नहीं होंगे। सभी लाइसेंसधारी इस आदेश को अपने लाइसेंस प्राप्त परिसर में किसी विशिष्ट स्थान पर प्रदर्शित करेंगे। आदेश में कहा गया है कि लाइसेंसधारी के व्यावसायिक परिसर को ड्राई डे पर बंद रखा जाएगा। 

दिलचस्प बात यह है कि जिस दिन दिल्ली में ड्राई डे है उसी दिन वर्ल्ड कप फाइनल भी है जो कि अहमदाबाद में खेला जाएगा। बता दें कि छठ दिल्ली में बसे पूर्वाचल - पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के मूल निवासियों द्वारा सूर्य की पूजा के लिए मनाया जाने वाला एक प्रमुख त्योहार है।

टॅग्स :छठ पूजादिल्लीआम आदमी पार्टीआईसीसी वर्ल्ड कप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप