लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में छठ पूजा के लिए 25 करोड़ के बजट को मंजूरी, 1100 घाटों पर होगा पूजा का आयोजन

By अनिल शर्मा | Updated: October 8, 2022 13:05 IST

राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बैठक में छठ पूजा की तैयारियों की समीक्षा की।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली सरकार ने छठ पूजा के दौरान उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं के लिए 25 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी हैराज्य सरकार इस साल 1,100 घाटों पर छठ पूजा का आयोजन करेगी।

नई दिल्लीः इस साल छठ पूजा के आयोजन को लेकर दिल्ली सरकार अभी से तैयारियों में जुट गई है। इसके लिए राज्य सरकार ने बकायदा बड़े बजट को मंजूरी भी दे दी। रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली सरकार ने इस साल छठ पूजा के लिए 25 करोड़ रुपए के बजट को मंजूरी दी है। दिल्ली सरकार में राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने शुक्रवार को इस बाबत बैठक की थी। उन्होंने बताया कि इस साल 1100 घाटों पर छट पूजा का आयोजन होगा।

इस बैठक में छठ पूजा आयोजन और उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं के लिए 25 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी है। बैठक में बुराड़ी से विधायक संजीव झा के अलावा मंडलायुक्त और सभी जिलाधिकारी भी मौजूद रहे। राजस्व विभाग सभी घाटों पर टेंट-लाइट, कुर्सी-टेबल, साउंड सिस्टम, सीसीटीवी कैमरा, एलईडी स्क्रीन और पावर बैकअप उपलब्ध कराएगा।

कैलाश गहलोत ने कहा कि 1100 स्थलों पर सुचारू प्रबंधन और संगठन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि  छठ पूजा की लोकप्रियता पूरे विश्व में विशेष रूप से दिल्ली में काफी बढ़ी है। इसी तरह श्रद्धालुओं की खुशी के प्रति दिल्ली सरकार की प्रतिबद्धता है।

दिल्ली सरकार के मंत्री ने कहा कि पिछले सात वर्षों में हमने आयोजन स्थलों की संख्या कई गुना बढ़ाई है। वर्ष 2014 में 69 जगह आयोजन होते थे जो अब 1100 स्थानों पर होंगे। वहीं उन्होंने इस बात की जानकारी दी कि छठ पूजा के लिए इस साल बजट 2.5 करोड़ से बढ़कर 25 करोड़ रुपये कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आयोजन स्थलों पर सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी।

टॅग्स :छठ पूजादिल्ली सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठChaiti Chhath 2026: साल में दो बार क्यों मनाया जाता है छठ? जानें रहस्य

भारतDelhi Budget 2026: दिल्ली का 'ग्रीन बजट' 2026, 21% पैसा सिर्फ पर्यावरण पर!

कारोबारहोली-दिवाली पर प्रत्येक व्यक्ति को 1-1 एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने के लिए 260 करोड़ रुपये और बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर के लिए 406 करोड़ रुपये, वीडियो

भारतDelhi Budget 2026: रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, 9,092 करोड़ का सरप्लस!

कारोबारDelhi Budget 2026: दिल्ली सरकार का 1,03,700 करोड़ रुपये का बजट पेश, एमसीडी को 11,666 करोड़, शहरी विकास विभाग को 7,887 करोड़ और दिव्यांगजन को 5,921 करोड़ रुपये, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील