बिहार के छपरा में रविवार (31 मार्च) को एक बड़ा रेल हादसा हो गया। छपरा से सूरत जाने वाली ट्रेन छपरा-सूरत एक्सप्रेस की 10 टिब्बे पटरी से उतर गईं। बताया जा रहा है कि इस हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं।
ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसा तब हुआ जब बिहार के छपरा रेलवे स्टेशन से छपरा-सूरत एक्स्प्रेस निकलीं। यह ट्रेन करीब सुबह 8:00 बजे छपरा स्टेशन से चली थी और गौतम स्थान रेलवे स्टेशन के पास यह हादसा हुआ है। रेल हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और रेल प्रशासन राहत बचाव कार्य में जुटी है।