लाइव न्यूज़ :

Chhapra Lok Sabha seat: लालू यादव की दूसरी बेटी रोहिणी आचार्य लड़ेगी छपरा सीट से चुनाव, विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह ने इशारा किया, जानें क्या है समीकरण

By एस पी सिन्हा | Updated: March 18, 2024 11:01 IST

Chhapra Lok Sabha seat: रोहिणी अगर छपरा से चुनाव लड़ती हैं तो वो पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी के आमने-सामने होंगी।

Open in App
ठळक मुद्देराजनीति में प्रवेश करने का इशारा लालू यादव ने जन विश्वास महारैली के दौरान ही कर दिया था।. रोहिणी आचार्या को सारण लोकसभा से राजद का प्रत्याशी घोषित किया जाए! पारिवारिक सूत्रों ने भी इशारा किया है कि रोहिणी आचार्य चुनाव लड सकती हैं।

Chhapra Lok Sabha seat: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की दूसरी बेटी रोहिणी आचार्य सियासत में कदम रखने जा रही हैं? चल रही चर्चाओं पर गौर करें तो रोहिणी आचार्य छपरा सीट से लोकसभा चुनाव  लड़ेगी। राजद के विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह ने रोहणी के फोटो को अपने सोशल अकाउंट पर पोस्ट कर के इस बारे में इशारा किया है। रोहिणी अगर छपरा से चुनाव लड़ती हैं तो वो पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी के आमने-सामने होंगी। बता दें कि रोहिणी के राजनीति में प्रवेश करने का इशारा लालू यादव ने जन विश्वास महारैली के दौरान ही कर दिया था।

सुनील सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पिता के प्रति अगाध प्रेम, श्रद्धा एवं समर्पण की प्रतिमूर्ति डॉ. रोहिणी आचार्य। सारण प्रमंडल के समस्त पार्टी कार्यकर्ताओं की हार्दिक इच्छा है कि डॉ. रोहिणी आचार्या को सारण लोकसभा से राजद का प्रत्याशी घोषित किया जाए! इसके बाद से ही रोहिणी के चुनाव लड़ने की चर्चा ने जोर पकड़ ली है।

इधर पारिवारिक सूत्रों ने भी इशारा किया है कि रोहिणी आचार्य चुनाव लड सकती हैं। बता दें कि जन विश्वास रैली के दौरान लालू यादव ने अपने संबोधन के समय लोगों से रोहिणी का परिचय खुद कराते हुए कहा था कि यह मेरी बेटी है, नाम रोहिणी आचार्य है। मैं आज इसी बेटी के कारण जिंदा हूं।

उल्लेखनीय है कि रोहिणी आचार्य ट्विटर के माध्यम हमेशा केंद्र की राजनीति हो या बिहार की राजनीति को लेकर अपने विचार सोशल मीडिया पर शेयर करते रहती हैं। जन विश्वास महारैली में रोहिणी आचार्य को जिस तरीके से मंच पर देखा गया, उसी समय से इस बात चर्चा होने लगी थी कि रोहिणी आचार्य की अब राजनीति में एंट्री हो रही है। छपरा लालू प्रसाद यादव के परिवार की परंपरागत सीट है, इसलिए रोहिणी को वहां के लिए ऑफर दिया जा रहा है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावलालू प्रसाद यादवराबड़ी देवीछपरातेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब