लाइव न्यूज़ :

Chhapra Liquor Case: कोई गंदा और जहरीली शराब पीकर मरता है तो अधिक प्रचारित करने की जरूरत, सीएम नीतीश ने कहा-मौत मामले में मुआवजा देने का प्रावधान

By एस पी सिन्हा | Updated: December 21, 2022 15:55 IST

Chhapra Liquor Case: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मान लिया कि राज्य में शराब पीकर होने वाली मौतों के मामले में मुआवजा देने का प्रावधान है।

Open in App
ठळक मुद्देशराबबंदी को लेकर विपक्ष जो हंगामा कर रही है वह गलत है। बिहार में हुई मौतों के बाद यहां मानवाधिकार आयोग की टीम भेजने का कोई मतलब नहीं है।नीतीश कुमार ने दावा किया कि देश में सबसे कम शराब जनित मौतें बिहार में होती है।

पटनाः बिहार के छपरा में जहरीली शराबकांड को लेकर मचे सियासी संग्राम के बीच मामले की जांच के लिए मानवाधिकार की टीम इलाके के दौरे पर है। यह टीम अपने तरीकों से एक-एक पहलूओं की जांच कर रही है। जिसके बाद अब इस पुरे मामले को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एकबार फिर से अपना मंसूबा साफ कर दिया है।

उन्होंने कहा कि शराबबंदी को लेकर विपक्ष जो हंगामा कर रही है वह गलत है। जब सबकी सहमति से शराबबंदी लागू हुई है तो फिर इसका विरोध करना कहीं से भी उचित हो ही नहीं सकता है? उन्होंने बुधवार को कहा कि यदि कोई गंदा और जहरीली शराब पीकर मरता है तो इसको और अधिक प्रचारित करने की जरूरत है कि यदि इस तरह से ’पियोगे तो मरोगे।’

मुझे तो यह समझ नहीं आता है कि देश के कौन सा हिस्सा में शराब पीकर लोग नहीं मर रहे हैं। हालांकि इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मान लिया कि राज्य में शराब पीकर होने वाली मौतों के मामले में मुआवजा देने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि जो लोग शराब पीकर मर रहे हैं, उसमें प्रावधान है कि वे जिसका शराब पीकर मर रहा है, उसी से वसूली करके उनको देना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के कौन से हिस्से में शराब पीकर लोगों की मौत नहीं होती है, लेकिन बिहार में हुई मौतों के बाद यहां मानवाधिकार आयोग की टीम भेजने का कोई मतलब नहीं है। नीतीश कुमार ने दावा किया कि देश में सबसे कम शराब जनित मौतें बिहार में होती है। हम जांच करा रहे हैं कि कौन लोग हैं जो यहां शराबबंदी का उल्लंघन करा रहे हैं।

हम लोगों को सुझाव दे रहे हैं कि ऐसा नहीं करना चाहिए। शराबबंदी मुद्दे पर भाजपा के धरना देने पर आश्चर्य जताते हुए उन्होंने कहा कि वे जब सरकार में शामिल थे तब तक क्या राज्य में शराब पीने से लोगों की मौत नहीं हुई थी? चारा महीने पहले भाजपा भी हमारे साथ सरकार में थी। तब ऐसी मौतों पर कुछ नहीं कर रहे थे। आज अलग हो गए हैं धरना दे रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि यह भी देखने की बात है कि कहीं इधर उधर तो नहीं करा रहे हैं? इसके आलावा मानवाधिकार टीम की जांच को लेकर कहा कि, उनको जरा संविधान को जानने की जरूरत है। हर चीज को अच्छे से समझने की जरूरत है। उनको यह समझना चाहिए कि यह जो शराबबंदी कानून लागू है, वो किसका अधिकार है।

इसको लेकर संविधान में सबकुछ साफ है। यदि जांच की टीम यहां आई है तो उसको अन्य राज्यों में भी जाना चाहिए। उनको तो यह देखंना चाहिए कि अन्य राज्यों की तुलना में यहां सबसे कम मौत हुई है? हमलोग तो खुद इस घटना की जांच कर रहे हैं। इसको लेकर लोगों को सुझाव देने का नहीं काम किया जा रहा है। 

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारपटनाHuman Rights Commission
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम