लाइव न्यूज़ :

अमरनाथ यात्रा संपन्न करने के लिए गुफा में ले जाई जाएगी 'छड़ी मुबारक', हेलिकॉप्टर का लिया जाएगा सहारा

By सुरेश डुग्गर | Updated: August 11, 2019 17:52 IST

पवित्र ‘छड़ी मुबारक’ निर्धारित कार्यक्रम अनुसार शनिवार को पहलगाम नहीं पहुंच सकी। पवित्र छड़ी मुबारक अब हेलिकॉप्टर के जरिए ही पवित्र गुफा पहुंचेगी और वह 14 अगस्त को अपनी विश्रामस्थली दशनामी अखाड़ा से रवाना होगी।

Open in App

परंपरा को जीवित रखने की खातिर राज्यपाल शासन ने अमरनाथ यात्रा की प्रतीक 'छड़ी मुबारक' को अब हेलिकॉप्टर से गुफा तक पहुंचा कर उसे स्थापित करने का फैसला किया है ताकि यात्रा संपन्न मानी जा सके।

दरअसल पवित्र ‘छड़ी मुबारक’ निर्धारित कार्यक्रम अनुसार शनिवार को पहलगाम नहीं पहुंच सकी। पवित्र छड़ी मुबारक अब हेलिकॉप्टर के जरिए ही पवित्र गुफा पहुंचेगी और वह 14 अगस्त को अपनी विश्रामस्थली दशनामी अखाड़ा से रवाना होगी। पवित्र गुफा में पवित्र छड़ी मुबारक का प्रवेश 15 अगस्त रक्षाबंधन की सुबह होगा। इसके साथ ही बाबा बर्फानी के मुख्य दर्शन के साथ श्री अमरनाथ की वार्षकि तीर्थयात्र-2019 भी संपन्न हो जाएगी।

संबंधित अधिकारियों ने बताया कि वादी में तनाव के मद्देनजर किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए आज छड़ी मुबारक के संरक्षक महंत दीपेंद्र गिरी से बैठक की। उन्होंने कहा कि छड़ी मुबारक की रवानगी 14 अगस्त तक रोक जा सकता है, लेकिन इसका पवित्र गुफा में पहुंचना अनिवार्य है।

जिला उपायुक्त श्रीनगर डा शाहिद इकबाल चौधरी ने कहा कि अमरनाथ की छड़ी मुबारक शनिवार पहलगाम रवाना नहीं हुई। महंत दीपेंद्र गिरी व अन्य संत महात्माओं से हुई बातचीत में तय हुआ कि छड़ी मुबारक अब 14 अगस्त को दशनामी अखाड़ा से रवाना होगी। उसे हेलीकॉप्टर के जरिए पवित्र गुफा में पहुंचाया जाएगा।

गौरतलब है कि श्री अमरनाथ की वार्षकि तीर्थयात्रा एक जुलाई को शुरू हुई थी, लेकिन प्रशासन ने वादी के मौजूदा हालात के मददेनजर गत दो अगस्त को स्थगित कर दिया था। यात्रा 15 अगस्त को संपन्न होनी थी। करीब साढ़े तीन लाख श्रद्धालुओं ने हिमलिंग के दर्शन किए थे।

टॅग्स :अमरनाथ यात्राजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो