लाइव न्यूज़ :

चेन्नई: AIADMK का अवैध होर्डिंग बना 24 साल युवती की मौत की वजह, जानिए क्या है पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 13, 2019 12:57 IST

24 साल की युवती का नाम आर सुबाश्री कांथाचेवदी है, जो एक सॉफ्टवेयर फर्म में काम करती थी। कांथाचेवदी ने अपनी शिफ्ट पूरी करने के बाद ऑफिस से निमिलीचेरी, क्रोमपेट स्थित अपने घर जा रही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हादसा पल्लवराम थोरइपक्कम रेडियल रोड पर हुआ। हालांकि सुबाश्री को अस्प

Open in App
ठळक मुद्दे बताया जा रहा है कि सुबाक्षी अगले महीने कनाडा जाने वाली थी।सुबाश्री एक सॉफ्टवेयर फर्म में काम करती थी।

चेन्नई में एआईएडीएमके के अवैध होर्डिंग की वजह से 24 साल की एक युवती की मौत हो गई। सॉफ्टवेयर इंजिनियर अपने काम के बाद ऑफिस से घर वापस लौट रही थी कि तभी रास्ते में एआईडीएमके का अवैध होर्डिंग युवती पर गिर गया। इसके हादसे में घायल युवती को पीछे से आती टैंकर ने रौंद दिया। 

इसके बाद अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक 24 साल की युवती का नाम आर सुबाश्री है, जो एक सॉफ्टवेयर फर्म में काम करती थी। सुबाश्री ने अपनी शिफ्ट पूरी करने के बाद ऑफिस से निमिलीचेरी, क्रोमपेट स्थित अपने घर जा रही थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हादसा पल्लवराम थोरइपक्कम रेडियल रोड पर हुआ। हालांकि सुबाश्री को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि सुबाक्षी अगले महीने कनाडा जाने वाली थी। वह कनाडा जाने की तैयारी कर रही थी और बहुत खुश थी।

शादी के लिए लगाए गए थे बैनर

रिपोर्ट्स में बताया गया कि एआईएडीएमके के पूर्व पार्षद जयगोपाल ने अपने बेटे की शादी के लिए कई होर्डिंग लगाए थे। इस घटना के बाद AIADMK कार्यकर्ता भी कुछ बैनर उतारते हुए दिखाई दिए। 

टैंकर चालक पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामला तमिलनाडु ओपन प्लेसेज (डिफिगरेशन प्रिवेंशन) ऐक्ट, 1959 की धारा 4 के तहत दर्ज किया है।  वहीं, चेन्नई नगर निगम ने भी सड़क पर एक अवैध बैनर लगाने के लिए एआईएडीएमके के पदाधिकारी के खिलाफ एक अलग मामला दर्ज किया है।

टॅग्स :चेन्नईएआईडीएमके
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः 23 अप्रैल को मतदान और अभी तक सीट बंटवारा नहीं?, अन्नाद्रमुक-बीजेपी में गठजोड़, 23 मार्च को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल देंगे धार?

पूजा पाठEid ul Fitr 2026 Moon: सबको साथ लेकर चलने का पैगाम देती ईद

क्राइम अलर्टChennai: महिलाओं के पास पेशाब करने पर शराबी की पिटाई, उसे बचाने की कोशिश में दोस्त मारा गया

भारतदिवंगत जयललिता की करीबी सहयोगी शशिकला ने नई पार्टी की घोषणा की, तमिलनाडु विधानसभा में सभी सीट पर चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण