लाइव न्यूज़ :

Chayan Dutta Chandrayaan 3: लखीमपुर के बेटे ने किया कारनामा, ‘चंद्रयान-3’ में निभाई ये जिम्मेदारी, जानें कौन हैं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 14, 2023 18:50 IST

Chayan Dutta Chandrayaan 3: बहुप्रतीक्षित मिशन के प्रक्षेपण नियंत्रण संचालन की देखरेख कर रहे उप परियोजना निदेशक चयन दत्ता के माता-पिता उत्तरी लखीमपुर में अपनी छोटी सी दुकान में कुछ मित्रों और ग्राहकों के साथ प्रक्षेपण के गवाह बने।

Open in App
ठळक मुद्देसभी के आशीर्वाद से हमारा बेटा यहां तक ​​पहुंचा है।भविष्य में ऐसी और सफलताओं के लिए उनकी शुभकामनाएं चाहते हैं।लगभग 70 साल के हैं और कस्बे में अपनी छोटी सी दुकान में बर्तन बेचते हैं।

Chayan Dutta Chandrayaan 3: असम के उत्तरी क्षेत्र के एक गांव में लोगों ने टकटकी लगाकर ‘चंद्रयान-3’ का प्रक्षेपण देखा क्योंकि देश के इस तीसरे चंद्रमा मिशन की कमान जिन लोगों के हाथों में है, उनमें राज्य का एक बेटा भी शामिल है।

बहुप्रतीक्षित मिशन के प्रक्षेपण नियंत्रण संचालन की देखरेख कर रहे उप परियोजना निदेशक चयन दत्ता के माता-पिता उत्तरी लखीमपुर में अपनी छोटी सी दुकान में कुछ मित्रों और ग्राहकों के साथ प्रक्षेपण के गवाह बने। चयन के पिता रंजीत दत्ता ने ग्राहकों को सामान देते और बधाई संदेश लेते हुए कहा, “सभी के आशीर्वाद से हमारा बेटा यहां तक ​​पहुंचा है।

हम भविष्य में ऐसी और सफलताओं के लिए उनकी शुभकामनाएं चाहते हैं।” दत्ता लगभग 70 साल के हैं और कस्बे में अपनी छोटी सी दुकान में बर्तन बेचते हैं। उन्होंने अपनी पत्नी और कुछ अन्य लोगों के साथ मोबाइल फोन पर प्रक्षेपण देखने के बाद कहा, “हम साधारण पृष्ठभूमि के लोग हैं। मुझे खुशी है कि मेरे कुछ दोस्त हमारे साथ इस पल के गवाह बने।”

ग्राहकों ने इस मिशन में बेटे के शामिल होने के लिए दत्ता को बधाई दी। मिशन सफलतापूर्वक शुरू होने पर चयन की मां भावुक होने से खुद को नहीं रोक सकीं। जब उनसे उनके बेटे की सफलता पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक आए।

उन्होंने केवल मुस्कुराकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। बेंगलुरु में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहने वाले चयन इस साल जनवरी में घर आए थे और जब आखिरी बार फोन पर बात हुई थी तो उन्होंने अपने माता-पिता से मिशन के लिए आशीर्वाद मांगा था।

दत्ता ने कहा, "वह हाल ही में काम में व्यस्त थे और हम ज्यादा बात नहीं कर सके। लेकिन हमारा आशीर्वाद हमेशा उनके साथ है।" चयन दत्ता तेजपुर विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार इंजीनियरिंग विभाग के पूर्व छात्र हैं। वह फिलहाल अंतरिक्ष विभाग के यूआर राव उपग्रह केंद्र में वैज्ञानिक/इंजीनियर-जी के रूप में काम कर रहे हैं, और चंद्रयान 3 में उप परियोजना निदेशक हैं।

टॅग्स :चंद्रयान-3असमचंद्रयानइसरो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो