लाइव न्यूज़ :

NDA के 353 विजयी उम्मीदवारों में एकमात्र मुस्लिम चेहरा, जानें कौन हैं महबूब अली कैसर

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 26, 2019 12:02 IST

महबूब अली कैसर ने बिहार के खगड़िया से लोजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उन्होंने महागठबंधन के मुकेश साहनी को मात दी।

Open in App
ठळक मुद्देमहबूब अली कैसर ने महाबठबंधन के वीआईपी प्रत्याशी मुकेश साहनी को करीब ढाई लाख वोटों से मात दी। एनडीए के 353 सांसदों के इस बेड़े में एकमात्र मुस्लिम चेहरा महबूब अली का ही दिखेगा।

लोकसभा चुनाव 2019 में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है। 353 सांसदों के इस बेड़े में एकमात्र मुस्लिम चेहरा महबूब अली कैसर का दिखेगा। उन्होंने बिहार की खगड़िया सीट से रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के टिकट पर चुनाव लड़ा था। कैसर ने महाबठबंधन के वीआईपी प्रत्याशी मुकेश साहनी को करीब ढाई लाख वोटों से मात दी। चौधरी महबूब अली कैसर को 5 लाख 10 हजार 193 मत प्राप्त हुआ। वहीं मुकेश सहनी को 2 लाख 61 हजार 623 मत मिला। महबूब अली ने खगड़िया सीट से 2014 में भी चुनाव जीता था।

खगड़िया सीट का समीकरण

माना जाता है कि खगड़िया संसदीय क्षेत्र में यादवों और मुस्लिमों की बड़ी संख्या है। इन्हीं का वोट निर्णायक साबित होता है। इन दोनों समुदायों के वोट को लेकर महागठबंधन प्रत्याशी अतिआत्मविश्वास में थे। खगड़िया से कृष्णा यादव का टिकट कटने से भी महागठबंधन कार्यकर्ताओं में नाराजगी थी। इसका फायदा महबूब अली को मिला। इसके अलावा एनडीए प्रत्याशी के बतौर वो इलाके के ब्राह्मण वोट को साधने में भी कामयाब रहे। उन्हें मुस्लिमों ने भी जमकर वोट किया।

कौन हैं चौधरी महबूब अली कैसर

चौधरी महबूब अली कैसर लोक जनशक्ति पार्टी के नेता हैं। इससे पहले वो बिहार कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं लेकिन पार्टी से नाराजगी के चलते उन्होंने इस्तीफा दे दिया था और लोजपा ज्वॉइन कर ली थी। कैसर हज कमेटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन भी हैं। उनकी छवि बेहद सौम्य और सबसे साथ लेकर चलने वाले नेता की है।

पूरे देश में एनडीए का एकमात्र मुस्लिम चेहरा

542 लोकसभा सीटों में एनडीए को 353 सीटों पर जीत दर्ज हुई है। इसमें चौधरी महबूब अली कैसर एकमात्र मुस्लिम चेहरा हैं। एनडीए ने बिहार में भी अभूतपूर्व प्रदर्शन किया है। सूबे की 40 में से 39 सीटों पर एनडीए का कब्जा है। किशनगंज की एकमात्र सीट कांग्रेस के खाते में गई है। बिहार में बीजेपी ने सभी 17, लोजपा ने सभी 6 और जेडीयू ने 16 सीटों पर जीत हासिल की है। 

संसद में पिछली बार से ज्यादा मुस्लिम सांसद

2014 लोकसभा चुनाव में सिर्फ 23 मुस्लिम प्रत्याशी ही चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे। इसबार ये संख्या बढ़कर 24 हो गई है। उत्तर प्रदेश से 6 मुस्लिमों ने जीत दर्ज की है इसमें बसपा से तीन और सपा से तीन हैं। असम में 2 मुस्लिम हैं जिसमें कांग्रेस से एक और एआईडीएफयू से एक प्रत्याशी है। बिहार से दो मुस्लिम जीते हैं जिसमें कांग्रेस का एक और लोजपा का एक उम्मीदवार है। जम्मू-कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस के तीन मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। केरल में सीपीएम का एक और मुस्लिम लीग का एक उम्मीदवार जीता है।

लक्षदीप में एनसीपी के एक मुस्लिम प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। महाराष्ट्र में एमआईएम का एक मुस्लिम प्रत्याशी जीता है। पश्चिम बंगाल में पांच मुस्लिमों ने जीत दर्ज की है जिसमें टीएमसी के चार और कांग्रेस का एक प्रत्याशी है। तेलंगाना में एक सीट एमआईएम के मुस्लिम प्रत्याशी ने जीती है। इसके अलावा पंजाब में एक सीट कांग्रेस के मुस्लिम प्रत्याशी ने जीती है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावबिहार लोकसभा चुनाव 2019खगड़ियाराष्ट्रीय रक्षा अकादमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतBihar: नीतीश कुमार के इस्तीफे से पहले नए सीएम को लेकर हलचल तेज, निशांत कुमार के सपोर्ट में लगे पोस्टर

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरणः 14 अप्रैल तक मुख्यमंत्री पद छोड़ेंगे नीतीश कुमार, 15-20 अप्रैल के बीच शपथ ग्रहण समारोह?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर