लाइव न्यूज़ :

चतरा पुलिस ने 25 लाख रुपये कीमत का अफीम जब्त किया, छह तस्कर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 29, 2021 01:48 IST

Open in App

चतरा, 28 जून झारखंड के चतरा में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर सोमवार को लगभग 25 लाख रुपये मूल्य के 135 बोरे अफीम डोडा के जब्त किए और आधा दर्जन तस्करों को धरदबोचा।

चतरा के पुलिस अधीक्षक ऋषव कुमार झा ने बताया कि उनको मिली गुप्त सूचना के आधार पर चतरा पुलिस ने अफीम तस्करों के खिलाफ आज उस समय बड़ी सफलता हासिल की जब पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के यादव होटल के समीप से बिहार की ओर ले जाए जा रहे राजस्थान नंबर के ट्रक से 135 बोरा अफीम डोडा बरामद किया। बरामद डोडा की कीमत लगभग 25 लाख रुपये बतायी गयी है।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ऋषव कुमार झा ने बताया कि यह भी पता चला था कि ट्रक के साथ एक स्कार्पियो कार भी आ रही है। टीम ने स्कॉर्पियो एवं ट्रक में बैठे चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों के स्वीकारोक्ति के बयान के आधार पर राजस्थान से आये दो अन्य व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में सदर थाना में एनडीपीएस एक्ट एवं अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए